Biodata Maker

मनोज भावुक को पाती अक्षर सम्मान

Webdunia
रविवार, 7 सितम्बर 2025 (20:07 IST)
'विश्व भोजपुरी सम्मेलन' व 'पाती रचना मंच' की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित 13वें अधिवेशन में भोजपुरी के प्रख्यात साहित्यकार, संपादक, कवि, फिल्म गीतकार, टीवी प्रस्तोता व भोजपुरी सिनेमा के इतिहासकार मनोज भावुक को वर्ष 2025 के 'पाती अक्षर सम्मान' से सम्मानित किया गया। मनोज भावुक को यह सम्मान भोजपुरी साहित्य व सिनेमा में उनके विशिष्ट अवदान व पूरे विश्व में भोजपुरी के प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया।   
 
7 सितंबर 2025 को टाउन हॉल, बलिया, उत्तर प्रदेश में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मान प्रदान किया, प्रख्यात साहित्यकार प्रोफेसर सदानंद शाही व पाती पत्रिका के सम्पादक डॉ. अशोक द्विवेदी ने।
 
मनोज भावुक को यह सम्मान भोजपुरी साहित्य व सिनेमा में उनके विशिष्ट अवदान व पूरे विश्व में भोजपुरी के प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया। सम्मान में प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
 
इस अवसर पर वर्ष 2025 के लिए गिरिडीह पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलभद्र और कवि मिथिलेश गहमरी व गत वर्ष के लिए लंगट सिंह कॉलेज के भोजपुरी विभागाध्यक्ष डॉ. जयकांत सिंह 'जय' को भी ‘पाती अक्षर सम्मान‘ से नवाज़ा गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: देशभर में धनतेरस का उत्साह, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पंजाब में गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 3 अफगानी क्रिकेटरों की मौत, नाराज ACB ने लिया बड़ा फैसला

अगर भारत और चीन रूसी तेल खरीदना बंद कर दें तो क्या होगा?

ट्रंप ने जेलेंस्की की उम्मीदें तोड़ीं, नहीं देंगे टॉमहॉक मिसाइल

अगला लेख