Hanuman Chalisa

ज्ञानवापी की आड़ में धार्मिक भावनाएं भड़का रही है भाजपा : मायावती

Webdunia
बुधवार, 18 मई 2022 (16:07 IST)
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया कि ज्ञानवापी, मथुरा और ताजमहल की आड़ में भाजपा लोगों की धार्मिक भावनायें भड़का रही है जिससे हालात बिगड़ने की आशंका है।
 
सुश्री मायावती ने बुधवार को कहा कि देश में लगातार बढ़ रही ग़रीबी, बेरोज़गारी और आसमान छू रही महंगाई से त्रस्त जनता का ध्यान बांटने के लिए भाजपा और उसके सहयोगी संगठन चुन-चुनकर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं। इससे यहां कभी भी हालात बिगड़ सकते हैं।
 
उन्होने कहा कि आज़ादी के वर्षों बाद अब ज्ञानवापी, मथुरा, ताजमहल व अन्य और स्थलों के मामलों की भी आड़ में जिस प्रकार से षड्यन्त्र के तहत् लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है इससे देश मज़बूत नहीं बल्कि कमज़ोर ही होगा।
 
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि विशेषकर एक धर्म समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम भी एक-एक करके जो बदले जा रहे हैं तो इससे अपने देश में शान्ति, सद्भाव व भाईचारा आदि नहीं बल्कि आपसी नफरत एवं द्वेष की भावना ही पैदा होगी, यह चिन्ता की बात है। इन सबसे ना तो देश का और ना ही आम जनता का भला हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख