Hanuman Chalisa

मायावती के लिए अब सपा जानी दुश्मन, भाजपा से भी हाथ मिलाने को तैयार

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (12:39 IST)
लखनऊ। लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ मिलकर लड़ने वाली बसपा (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) का पारा अब सपा को लेकर चढ़ा हुआ है। मायावती अब सपा को धूल चटाने के लिए भाजपा से भी हाथ मिलाने को तैयार हैं। 
 
मायावती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बसपा भविष्य में यूपी में होने वाले एमएलसी के चुनाव में सपा को शिकस्त देने के लिए भाजपा के उम्मीदवार को भी समर्थन देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को हराने के लिए वे किसी भी दूसरे दल के उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
 
मायावती ने कहा कि जब बसपा ने सपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था, तब हमने पहले दिन से ही कड़ी मेहनत की थी। दूसरी ओर, सपा प्रमुख कहते रहे कि हमें 1995 का केस वापस ले लेना चाहिए। दरअसल, उनकी रुचि चुनाव से ज्यादा मुकदमे वापस लेने में थी। 
 
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने कहा कि 2003 में मुलायमसिंह यादव ने बसपा तोड़ी थी, उनकी बुरी गति हुई थी। अब यही काम उनके बेटे अखिलेश ने किया है, उनकी भी वही स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि 1995 का गेस्ट हाउस कांड का मुकदमा वापस लेना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

international yoga day : जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और CM यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन मेडिसिन’: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील

International Yoga Day : CM योगी का योग दिवस संदेश, योग अपनाइए, रोग और समय से पहले बुढ़ापे से बचिए

4, 4, 4, 6, 6, वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 गेंदों में जड़ा अर्द्धशतक

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

अगला लेख