Hanuman Chalisa

लगातार दुष्कर्म किए जाने से गर्भवती हुई नाबालिग, आरोपी गिरफ्‍तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 जून 2024 (16:53 IST)
भदोही (यूपी)। भदोही जिले में सुरयावा थानाक्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर एक युवक द्वारा लगातार दुष्कर्म किए जाने से एक दलित नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

ALSO READ: Indore में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, सौतेले पिता को 20 साल की कैद
 
सुरयावा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राम नगीना यादव ने बताया कि भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र के डुडवा धर्मपुरी निवासी राजू गुप्ता (26) किसानों के खेत पर जाकर अपनी मशीन से धान कूटने का काम करता है और वह इसी सिलसिले में सुरयावा क्षेत्र के एक गांव में एक दलित परिवार के संपर्क में आया था।

ALSO READ: मेरठ में मां-बेटी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी युवक गिरफ्तार
 
थाना प्रभारी ने बताया कि राजू गुप्‍ता उस दलित परिवार में आने-जाने लगा और जब परिजन घर नहीं होते तो अकेला पाकर वह इस परिवार की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करता था। यादव ने बताया कि किशोरी के शरीर में परिवर्तन देखकर उसके परिजन 8 जून को अस्पताल दिखाने ले गए, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को गर्भवती बताया। परिजनों के पूछने पर किशोरी ने राजू गुप्ता पर उसके साथ लगातार बलात्कार करने का आरोप लगाया जिससे पूरा परिवार सकते में आ गया।
 
उन्होंने बताया कि रविवार को किशोरी को लेकर उसके पिता थाना पहुंचे और उन्होंने राजू गुप्ता के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की धाराओं के अलावा 'पॉक्सो' अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। यादव ने कहा कि मेडिकल जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई जिसके बाद अदालत में किशोरी का कलम बंद बयान दर्ज कराकर फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख