Hanuman Chalisa

गन पॉइंट पर बदमाशों ने की लूट, वारदात सीसीटीवी में कैद

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (14:48 IST)
बागपत। उत्तरप्रदेश में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। लगता है उनके अंदर खाकी का भय कम हो गया। योगी सरकार भरसक कोशिश कर रही है कि प्रदेश से अपराधियों का सफाया हो जिसके चलते अपराध से अर्जित संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है और अपराधियों का पुलिस एनकाउंटर कर रही है। इसके बावजूद अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए खुलेआम अपराध कर रहे हैं।
 
ताजा मामला बागपत जिले के छपरौली का है। यहां एक कपड़ा व्यापारी को नकाबपोश 3 बदमाशों ने गन पॉइंट पर लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गन पॉइंट पर लूटपाट की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
 
बुधवार की रात्रि में लगभग 9.15 बजे के आसपास कपड़ा व्यापारी प्रकाशचंद जैन व उनका पुत्र आशीष जैन उर्फ सोनू दुकान पर बैठे हुए थे। तभी बदमाश कपड़ा खरीदने के बहाने दुकान में आते हैं। दुकानदार जैसे ही उन्हें कपड़ा दिखाने के लिए उठता है, वैसे ही 2 बदमाश उन्हें गन पॉइंट पर ले लेते हैं।
 
तीसरा बदमाश आनन-फानन में दुकान का शटर बंद करता है और फिर 3 लुटेरे व्यापारी पिता-पुत्र के साथ मारपीट में जुट जाते हैं। लगभग 20 मिनट तक शटर बंद करके नकाबपोश 3 लोगों ने उत्पात मचाया। दुकान के गल्ले में रखी नकदी, मोबाइल और कैंची लेकर वे फरार हो जाते हैं। बदमाश लूट करने के बाद बदमाश व्यापारी को धमकी देते हुए कहते हैं कि वह शटर न खोले, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि बदमाशों ने प्रतिमाह रंगदारी देने की बात भी कपड़ा व्यापारी से कही है।
 
लूट की यह खौफनाक तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी मनीष मिश्रा और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जहां उन्हें व्यापारियों के गुस्से को झेलना पड़ा। व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा और बदमाशों को पकड़ने की मांग की है, वहीं बागपत पुलिस का कहना है कि जल्द ही लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल व्यापारी पिता और पुत्र अभी खौफ में हैं। Edited by : Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध

UPSRTC बसों की हो रही लाइव ट्रैकिंग, सुरक्षित बनाया जा रहा यात्रियों का सफर

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

मध्यप्रदेश में 1 जून से 15 जून तक होंगे ट्रांसफर, मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति को दी मंजूरी

अगला लेख