Hanuman Chalisa

डिप्रेशन में माफिया डॉन मुख्‍तार अंसारी, और भी है कई गंभीर बीमारियां...

Webdunia
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (11:50 IST)
लखनऊ। पंजाब की रोपड़ जेल में बंद माफिया डॉन मुख्‍तार अंसारी डिप्रेशन का शिकार हो गया। उसे डायबिटीज, स्लिप डिस्क समेत कई गंभीर बीमारियों ने जकड़ लिया है। मेडिकल बोर्ड ने उसे 3 माह का बेड रेस्ट दिया है।
 
दरअसल यूपी के गाजीपुर से एक पुलिस दल मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार करने रोपड़ पहुंचा था। हालांकि पुलिस को उस समय निराश लौटना पड़ा जब जेल के मेडिकल बोर्ड ने उसकी गंभीर बीमारियों का हवाला देते हुए बेड रेस्ट की सलाह दी।
 
यूपी पुलिस पहले भी 3 बार मुख्‍तार अंसारी को उत्तरप्रदेश लाने में विफल रही है। राज्य में उसकी कई संपत्तियों को गिराया जा चुका है।
 
उल्लेखनीय है कि बाहुबली मुख्‍तार अंसारी का आतंक बनारस, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर से लेकर कानपुर तक देखा जा सकता है। उसने 1995 में राजनीति में प्रवेश किया था। बसपा ने उसे 1996 में मऊ से टिकट दिया और वह विधायक भी बन गया।
 
2009 में वह वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुका है। हालांकि इस चुनाव में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। 
  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका के लुइसियाना में भीषण गोलीबारी, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत, जानिए क्‍या है मामला?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, बोले- डील नहीं हुई तो भुगतना होगा अंजाम, पावर प्‍लांट और पुल पर होंगे हमले

बढ़ते सड़क हादसों पर Supreme Court हुआ सख्त, जारी किए अहम निर्देश, जानें कौनसे हैं नियम...

अमेरिका में Aerospace, Defense और UFO 10 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत और गुमशुदगी से हड़कंप

पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पर अमेरिकी रिपोर्ट में 'रेड फ्लैग' का अलर्ट, कहीं ट्रंप को भारी न पड़ जाएं गलबहियां

सभी देखें

नवीनतम

चीन में ‘Humanoid Robot’ ने Half Marathon में इंसानों का World Record तोड़ा (Video)

Earthquake : जापान में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, तटीय इलाकों को तुरंत खाली करने के निर्देश

5 ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना टूटा! आखिर भारतीय अर्थव्यवस्था 3 से 6 नंबर पर कैसे गिरी?: Fact-Check

उधमपुर में बस सड़क से फिसली, 19 लोगों की मौत, कई घायल

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भोपाल में जन आक्रोश पदयात्रा, बोले CM डॉ. मोहन यादव, बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर दी जाएगी सजा

अगला लेख