Hanuman Chalisa

कैसे हुई थी मुख्‍तार अंसारी की मौत, विसरा रिपोर्ट से खुला राज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 (09:51 IST)
Mukhtar Ansari viscera report : माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की विसरा जांच रिपोर्ट आ गई है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई है। जेल में बंद अंसारी की 28 मार्च को बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

ALSO READ: Mukhtar Ansari Death: एक था मुख्तार अंसारी, खौफ की कहानी का अंत
मुख्तार के परिजनों ने उन्हें जेल में जहर देने का आरोप लगाया था। इस पर प्रशासनिक और न्यायिक जांच टीमें गठित की गईं थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि के बाद भी विसरा जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था।
 
पुलिस सूत्रों के हवाले से छपी मीडिया खबरों में कहा गया है कि लखनऊ से मुख्तार की विसरा जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई है। इसे न्यायिक जांच टीम को भेज दिया गया है। अब जांच टीम जल्द ही पूरी रिपोर्ट उच्च अफसरों को सौंपेगी।
 
मुख्तार अंसारी को 30 मार्च को उसके पैतृक गांव मोहम्मदबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में उसके माता-पिता की कब्र के पास ही सुपुर्द ए खाक कर दिया गया था।
 
मुख्तार अंसारी के खिलाफ 60 से ज्यादा केस दर्ज थे। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, धोखाधड़ी, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में 40 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई, डिमांड की तुलना में सप्लाई कम होने से डीजल की बिक्री पर अघोषित कैपिंग

कौन हैं अभिजित दीपिके जिन्होंने बनाई कॉकरोच जनता पाटी, नारे से लेकर चुनाव चिन्ह तक सब कुछ खास

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को कहा गद्दार, भाजपा ने किया पलटवार

मुख्‍यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात, 1344 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी

Melodi Moment: जब पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी', खिलखिला उठीं इटली की पीएम, वीडियो वायरल

अगला लेख