Hanuman Chalisa

हाथरस केस में नया मोड़, पीड़िता के भाई ने 100 से ज्यादा बार की आरोपी से बात

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (10:03 IST)
लखनऊ। हाथरस कांड में उस समय नया मोड़ आ गया जब पीड़िता के भाई और घटना के मुख्य आरोपी संदीप सिंह की कॉल डिटेल से पता चला है कि दोनों के बीच 100 से ज्यादा बार कॉल हुई।
 
पीड़िता के भाई और घटना के मुख्य आरोपी संदीप सिंह की कॉल डिटेल सामने आने के बाद इसे यह उठ रहे हैं कि जब युवती और संदीप सिंह के घरों का फासला ज्यादा नहीं है तो मोबाइल के जरिये दोनों नंबरों पर इतनी बातचीत की वजह आखिर क्या है।
 
कॉल डिटेल से यह भी स्पष्ट हुआ है कि युवती के भाई के नंबर से आरोपित संदीप सिंह के नंबर पर 62 बार और संदीप के नंबर से युवती के भाई के मोबाइल पर 42 बार काल की गई।
 
कॉल डिटेल से अब यह स्पष्ट हो रहा है कि युवती के भाई व मुख्य आरोपित के बीच पुरानी जान-पहचान है।
 
SIT को मिल 10 दिन का समय : हाथरस मामले की जांच कर रही एसआईटी को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 10 दिन का और समय दिया गया। इससे पहले 30 सितंबर को गठित एसआईटी को 7 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा 2026 : कश्‍मीर पुलिस का प्रोजेक्ट हाक आई, बाज की आंख से 360 डिग्री निगरानी

60 सेकेंड में 2 भीषण भूकंप: वेनेजुएला के कई शहर मलबे में तब्दील, हजारों के दबे होने की आशंका!

राम मंदिर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से बवाल, महामंडलेश्वर ने 5 लाख इनाम का किया ऐलान

पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान: यह नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने

झारखंड को मिलेगी बिजली की बड़ी सौगात, CM हेमंत सोरेन करेंगे 3 नए ग्रिड सबस्टेशनों का उद्घाटन

अगला लेख