Hanuman Chalisa

Noida: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 27 नवंबर 2023 (12:27 IST)
नोएडा (यूपी)। बिसरख थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।
 
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (जोन द्वितीय) सुनिति ने बताया कि सोमवार सुबह बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस बदमाशों की तलाश में जांच कर रही थी तभी एक मोटरसाइकल से 2 बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन हड़बड़ाहट में उनकी मोटरसाइकल गिर गई। पुलिस से खुद को घिरा पाकर बदमाश गोली चलाते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे एक बदमाश मनोज चतुर्वेदी घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चतुर्वेदी दिल्ली के सदर बाजार का निवासी है।
 
पुलिस ने बताया कि बदमाश का एक साथी मौके से भाग निकला। उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन, देसी तमंचा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल बरामद हुई है। डीसीपी ने बताया कि उक्त बदमाश के खिलाफ लूटपाट सहित 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख