shiv chalisa

जानिए ऐसा क्या हुआ कि चौकी इंचार्ज को कहना पड़ा, 'अम्मा पहले खाना खा लो फिर सुनते हैं तुम्हारी शिकायत'

अवनीश कुमार
मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (21:51 IST)
कानपुर देहात। पुलिस का नाम सामने आते ही लोगों के दिमाग में डंडाधारी पुलिसकर्मी की छवि बन जाती है और कुछ पुलिसकर्मियों के कारण आम लोग पुलिस से दूर भागते हैं और डर की वजह से अपनी बात पुलिस तक पहुंचा नहीं पाते हैं। लेकिन पुलिस का दूसरा चेहरा भी होता है और वह भी मानवता व इंसानियत को परिचय देने वाला।
 
ऐसा ही एक वाकया कानपुर देहात के थाना गजनेर के अंतर्गत एक चौकी में देखने को मिला, जहां पर खाली पेट शिकायत लेकर पहुंची एक वृद्धा की भूख की पीड़ा को सामने बैठे चौकी इंचार्ज ने समझ गया और बोला, 'अम्मा पहले खाना खा लो फिर सुनते हैं तुम्हारी शिकायत'। चौकी इंचार्ज यह बात सुन वृद्ध की आंखों में आंसू आ गए और उसने पुलिसकर्मी के द्वारा दिए खाने को पहले भरपेट खाया फिर अपनी पीड़ा चौकी इंचार्ज को बताई।
 
पेश की मानवता मिशाल: कानपुर देहात के थाना गजनेर की चौकी मंगटा में शिकायत लेकर पहुंचीं 75 वर्षीय वृद्धा ने चौकी में मौजूद चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह से मुलाकात करते हुए अपनी पीड़ा बताना शुरू किया तो इस दौरान चौकी इंचार्ज यह भी समझ गए कि वृद्ध महिला बेहद भूखी है और उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए वृद्ध महिला से कहा कि 'अम्मा पहले खाना खा लो फिर सुनते हैं तुम्हारी शिकायत'। यह बात सुन चौकी इंचार्ज की महिला भावुक हो गई, वहीं चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने तत्काल अपने टिफिन से वृद्ध महिला को पहले खाना खिलाया फिर न्याय का भरोसा दिलाते हुए वृद्ध महिला की व्यथा सुनी और हरसंभव मदद करने की बात कही।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो: इस दौरान वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वृद्ध महिला के साथ जमीन पर बैठे चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह की फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चौकी इंचार्ज की जमकर तारीफ हो रही है और लोग मानवता की मिसाल पेश करने वाले चौकी इंचार्ज से सीख लेने की बात कह रहे हैं और प्रशासन से चौकी इंचार्ज को सम्मानित करने की भी गुहार लगा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

मुख्यमंत्री योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

अगला लेख