आगरा में दयालबाग सत्संग पीठ के सत्संगियों ने पुलिस पर किया पथराव, 20 घायल, अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम

Webdunia
रविवार, 24 सितम्बर 2023 (21:48 IST)
उत्तरप्रदेश के आगरा में रविवार को अवैध कब्जा हटाने के दौरान सत्संगी और पुलिस आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव भी हुआ। इसमें पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) समेत 20 पुलिसकर्मी और 6 सत्संगी घायल हो गए। 
 
पुलिस उपायुक्त (शहर) सूरज राय ने बताया कि रविवार को राजस्व विभाग और पुलिस की टीम चक रोड पर कथित रूप से अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान राधास्वामी सत्संगियों ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया।
 
उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में जुटे सत्संगियों ने पुलिस को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया और पथराव शुरू हो गया।
 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि भीड़ को बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि पथराव में एक डीसीपी और एसीपी समेत 20 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। कुछ मीडियाकर्मी और लगभग छह सत्संगी भी घायल हुए हैं।
 
राय ने बताया कि राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों के बीच हुए विचार-विमर्श के बाद सत्संगियां को कब्जे से संबंधित दस्तावेज प्रशासन के समक्ष पेश के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
 
प्रशासन ने कथित तौर पर सरकारी भूमि और रास्तों पर किये गये अवैध कब्जे पर शनिवार को बुलडोजर चलाया था। इसके बाद सभा ने गेट लगा दिया था। प्रशासन की टीम ने उसे फिर तोड़ दिया और गेट भी अपने साथ ले गई। 
 
प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद ही रात में सत्संग सभा ने फिर से गेट लगा दिया। इसके बाद राजस्व विभाग की ओर से सभा के सदस्यों पर मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें 12 लोग नामजद हैं। भाषा Edited by :  Sudhir Sharma  (प्रतीकात्मक फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख