Hanuman Chalisa

Phulpur Assembly By election: सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी ने नामांकन पत्र किया दाखिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (16:15 IST)
Phulpur Assembly By election: फूलपुर विधानसभा सीट (Phulpur assembly) पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी ने बुधवार दोपहर जिला समाहरणालय में अपना नामांकन पत्र (nomination letter) दाखिल किया। इस बीच नामांकन कक्ष में प्रवेश को लेकर सपा पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि अधिकारियों के समझाने पर पार्टी पदाधिकारी मान गए और उम्मीदवार ने पर्चा जमा किया।
 
फूलपुर सीट से सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने पार्टी महासचिव इंद्रजीत सरोज और जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं को नामांकन कक्ष में जाने से रोका जिस पर पार्टी से जुड़े कई अधिवक्ता नाराज हो गए और पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक हुई।
 
सिद्दीकी ने कहा कि हम सपा के सिपाही हैं और नियम-कायदों का पूरा सम्मान करते हैं। लेकिन ये नियम सभी पर लागू होते हैं। भाजपा के उम्मीदवार को नामांकन के समय कई मंत्रियों और विधायकों को कक्ष में प्रवेश करने दिया जाता है। यह ठीक नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार के नामांकन के समय हम देखेंगे कि ये अधिकारी कितना नियम-कानून का पालन करते हैं। उल्लेखनीय है कि फूलपुर से भाजपा विधायक प्रवीण पटेल के बीते लोकसभा चुनाव में फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित होने के बाद यह सीट खाली हुई है जिस पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अगला लेख