Hanuman Chalisa

सब्जी विक्रेताओं की पिकअप वैन को ट्रक ने टक्कर मारी, 6 की मौत

Webdunia
बुधवार, 20 मई 2020 (09:43 IST)
इटावा (उप्र)। जिले के बकेवर कस्बे से इटावा की थोक सब्जी मंडी में खरीददारी करने आ रहे विक्रेताओं की पिकअप वैन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 6 लोगों की मौत हो गई तथा 1 अन्य घायल हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दु:ख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि नगर के थाना फ्रैंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-2 राजमार्ग पर 19 मई की रात्रि करीब 10 बजे बकेवर कस्बे से सब्जी विक्रेता पिकअप वैन में सवार होकर इटावा नई मंडी में सब्जी खरीदने आए थे।
ALSO READ: बस और ट्रक की टक्कर में 11 प्रवासी श्रमिक घायल
लॉकडाउन के चलते मंडी रात्रि 10 से सुबह 4 बजे तक खुलती है। तभी हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी जिससे वैन उछलकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में वैन में सवार राजेश यादव, राजू पोरवाल, जगदीश कुशवाहा, जागेश्वर कुशवाहा, महेश कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई तथा 1 व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
लखनऊ में सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद इटावा में ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान किए जाने के निर्देश भी दिए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

Bhojshala : धार भोजशाला मंदिर ही है, MP हाईकोर्ट का फैसला आते ही हिन्दू पक्ष ने मनाई दीवाली

हाईकोर्ट ने भोजशाला में नमाज पर लगाई रोक, ओवैसी को याद आई बाबरी मस्जिद

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, संसद में बिना बताए करते हैं यात्रा

गुजरात बोर्ड के छात्रों को जल्द मिलेंगी नए डिजाइन वाली मार्कशीट

फर्जी वकीलों पर SC हुआ सख्त, CJI सूर्यकांत ने जताई नाराजगी, बोले- हजारों काला कोट पहने घूम रहे...

अगला लेख