Hanuman Chalisa

काशी विश्वनाथ में पीएम मोदी की विशेष पूजा, किसने दिया डमरू और त्रिशूल?

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
बुधवार, 29 अप्रैल 2026 (10:56 IST)
PM Modi KashiVishwanath Mandir : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान प्रधानमंत्री को डमरू और त्रिशूल भी भेंट किया गया। 
 
प्रधानमंत्री ने षोडशोपचार पद्धति से बाबा का अभिषेक किया। उन्होंने गंगाजल, हल्दी जल, अक्षत और दूध से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने महादेव को प्रिय मंदार की माला भी अर्पित की। अनुष्ठान के अंत में उन्होंने पंचदीप प्रज्वलित कर बाबा की आरती उतारी और मंदिर की प्रदक्षिणा कर लोक-कल्याण की कामना की।
 
पूजन संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें त्रिशूल और काशी विश्वनाथ मंदिर की एक सुंदर प्रतिकृति भेंट की गई। इसके साथ ही, उन्हें डमरू भी प्रदान किया गया और पारंपरिक पटका पहनाकर उनका विशेष अभिनंदन किया गया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, हर हर महादेव ! काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की। माँ अन्नपूर्णा एवं माँ गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो! काशी की जनता को पुनः नमन।
 
 
प्रधानमंत्री आज हरदोई में प्रयागराज से मेरठ तक बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन भी करेंगे। लगभग 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बने इस एक्सप्रेस-वे में 14 लंबे पुल, 7 रेलवे ओवरब्रिज, 32 फ्लाईओवर और 453 अंडरपास शामिल हैं। ALSO READ: गंगा एक्सप्रेस वे उद्घाटन: यूपी कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार, बिना झटके रफ्तार से दौड़गी कार
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख