Festival Posters

UP : बरसाने में राधाष्टमी पर भक्तों पर बरसीं लाठियां, वायरल हुआ वीडियो

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (20:06 IST)
Police lathicharged devotees in barsana : आज पूरे देश में धूमधाम से राधाष्टमी मनाई जा रही है। ब्रजमंडल में चारों तरफ एक ही धुन सुनाई दे रही है, 'श्री राधे-राधे-राधे बरसाने वाली राधे'। मथुरा राधा जन्मस्थली बरसाने में में श्यामा प्यारी राधे का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

राधा जन्मोत्सव के अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। बरसाना पहुंचने वाली सड़कों पर जाम लग गया है, भीड़ का दबाव बढ़ने के चलते पुलिस को श्रद्धालु कंट्रोल करने के लिए सुदामा चौक पर लाठियां भांजनी पड़ी हैं। 
बुधवार की सुबह बरसाना में राधाष्टमी के अवसर पर देश-विदेश से भक्त राधा प्यारी के दर्शन के लिए पहुंचे, मंगला आरती के दौरान श्रीराधे की एक झलक पाने को आतुर श्रद्धालु एक के ऊपर एक गिरने लगे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए, उन्होंने श्रद्धालुओं को नियत्रंण में करने के लिए लाठी बरसा दी। गनीमत रही की इस दौरान भगदड़ नही मची अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

मथुरा पुलिस-प्रशासन की नासमझी और लाखों की भीड़ कंट्रोल प्लान का फेल होना भक्तों पर भारी पड़ने से बच गया। इस दौरान दो-तीन महिलाओं को हल्की-फुल्की चोट आई है। श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसाते हुए पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का भीड़ को नियत्रंण करने के समय लाठीचार्ज मामले पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

महिला सांसद ने उठाया कंडोम का मुद्दा, बहस से छाया सन्नाटा

समय के साथ सोच बदलें, खर्चीली शादियों से बचें, बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह सम्मेलन में बोले CM मोहन यादव

Avimukteshwaranand Controversy : अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर CM योगी का सख्त संदेश, ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं, मैं भी नहीं’, सपा पूजना चाहे तो पूजे

मेरठ में अंतरधार्मिक विवाह पर विवाद, विरोध के बाद रद्द हुई शादी, हिन्दू संगठनों ने की नारेबाजी

UP Budget Session: उपद्रव नहीं, उत्सव प्रदेश है UP – विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

अगला लेख