Hanuman Chalisa

यूपी के मेरठ में 3 दिन में वायु प्रदूषण 10 गुना बढ़ा, सांस लेना हुआ मुश्किल

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (10:40 IST)
मेरठ। मेरठ की आबोहवा इन दिनों जहरीली हो रही है। शहर में रहने वालों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को मेरठ का पिछले 24 घंटे का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 मिला जबकि नई दिल्ली में यह आंकड़ा 154 था। 3 दिन में वायु प्रदूषण 10 गुना बढ़ना खतरनाक संकेत है।
 
11 अक्टूबर को जय भीमनगर में जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सिर्फ 19 दर्ज हुआ था, वहीं शुक्रवार अपराह्न 4 बजे यह आंकड़ा 196 पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को मेरठ का पिछले 24 घंटे का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 मिला जबकि नई दिल्ली में यह आंकड़ा 154 था। हालांकि रात में प्रदूषण गहराया और 8 बजे जय भीमनगर में आंकड़ा 200 पार कर गया, वहीं दिल्ली आईटीओ में यह 280 पहुंच गया।
 
अगले 15 से 18 घंटे में एक्यूआई 300 से अधिक होने का अंदेशा है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डॉ. एन. सुभाष ने बताया कि आगामी 4-5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा पर वातावरण में नमी से प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख