Hanuman Chalisa

प्रेम प्रसंग को लेकर मेरठ में बिजलीकर्मी की गोली मारकर हत्या

Webdunia
बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (15:45 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश में मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बिजली सुपरवाइजर की बाइक सवार 2 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
 
थाना गंगानगर के पुलिस निरीक्षक बृजेश शर्मा ने बताया कि रजपुरा गांव निवासी रजत सिवाच (27) मंगल पांडे नगर स्थित बिजलीघर में संविदा कर्मचारी था। गंगानगर निवासी एक युवती भी इसी बिजलीघर में काम करती है। कई बार रजत युवती के साथ स्कूटी से आता-जाता था।
ALSO READ: खौफनाक, यूपी के बुलंदशहर में भी 2 साधुओं की हत्या
आज सुबह भी वह युवती के साथ स्कूटी पर जा रहा था कि तभी एफआईटी के रास्ते पर पीछे से बाइक सवार 2 युवक पहुंचे और ओवरटेक करते हुए उनकी स्कूटी रुकवाई। इस दौरान एक हमलावर ने रजत को गोली मार दी जिससे विद्युतकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रजपुरा के ग्राम प्रधान विपिन का चचेरा भाई था।
 
ऐसे में पुलिस घटना के पीछे प्रधान चुनाव से संबंधित रंजिश की संभावना से इंकार नहीं कर रही है। दूसरी तरफ प्रेम-प्रसंग से भी मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने कहा कि कई बिंदुओं से घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही सारी चीजों का खुलासा कर दिया जाएगा।

गंगानगर से 2 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

यूपी में 4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को मजबूत कर रही है योगी सरकार

अगला लेख