Publish Date: Sat, 26 Sep 2020 (12:33 IST)
Updated Date: Sat, 26 Sep 2020 (12:40 IST)
जौनपुर। उत्तरप्रदेश में जौनपुर के सरपतहां इलाके के अमारी गांव के प्रधान बसंत लाल की हत्या प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रिंस यादव ने ही की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी व एक अन्य को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शनिवार को यहां कहा कि प्रिंस को बसंत लाल ने बीच चौराहे पर थप्पड़ जड़ दिया था। इसके अलावा आए दिन वह उस पर टीका-टिप्पणी भी करते थे। इससे आजिज आकर उसने योजनाबद्ध तरीके से प्रधान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने शुक्रवार उसको एक अन्य साथी के साथ बांधगांव से गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। ग्राम पंचायत का चुनाव अमारी गांव का प्रिंस भी लड़ने की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि एक बार प्रिंस को थप्पड़ भी मारा था। (वार्ता)