khatu shyam baba

प्रवीण तोगड़िया बोले, राम मंदिर 450 वर्षों और 25 पीढ़ियों के परिश्रम का परिणाम, POK और पाकिस्तान होंगे भारत का हिस्सा

हिमा अग्रवाल
सोमवार, 30 जनवरी 2023 (23:14 IST)
बलिया। उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर 450 वर्ष और 25 पीढ़ियों के परिश्रम से बना है। उन्होंने लव जिहाद को देश के लिए कैंसर बताया और केंद्र सरकार को एंटी लव जेहाद पर कानून बनाने की मांग की है। वहीं तोगड़िया ने कहा कि जहां मोदी-योगी हैं, वहां कानून बन जाएगा। हिजाब के जरिए देश को अफगानिस्तान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
फायर ब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यदि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले काशी और मथुरा में मंदिर बन जाएं तो इसका सीधा लाभ केंद्र सरकार को मिल जाएगा। जिस तरह से डंके की चोट पर राम मंदिर का निर्माण हुआ है, उसी तरह हिन्दू की तादाद से काशी और मथुरा में मंदिर बनेंगे। जिस तरह से देश में जनसंख्या का असंतुलन हो रहा है, उसके लिए जल्दी ही जनसंख्या कानून बनाने की आवश्यकता है। यदि कानून बन जाएगा तो उसका रिजल्ट 2024 चुनाव में सामने आ जाएगा।
 
हिजाब के मुद्दे पर तोगड़िया ने कहा कि यह शिक्षण संस्थान तय करेंगे कि ड्रेस क्या होना चाहिए, सभी को उस ड्रेस कोड का पालन करना होगा। यदि कोई शैक्षणिक संस्थान के बनाए ड्रेस कोड का पालन नहीं कर सकता है तो उसे संस्थान में पढ़ने के लिए न भेजें। उन्होंने कहा जल्दी ही POK और पाकिस्तान भारत का हिस्सा होंगे, पाकिस्तान भूखा और भिखमंगा है, वह लड़ने के लिए हथियार कहां से लाएगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

कयामत आ जाएगी! क्या है अमेरिका की 'डूम्स-डे' मिसाइल और क्यों कांपती है दुनिया?

महाराष्ट्र, बिहार , बंगाल के राज्यपाल बदले, दिल्ली में भी नए LG

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी को ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज' सर्टिफिकेट

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को न आए किसी भी तरह की परेशानी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख