Kasganj : पुलिस हिरासत में मौत पर सियासी बवाल, प्रियंका गांधी कर सकती है आज दौरा, जानिए पूरा मामला

Webdunia
गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (07:41 IST)
कासगंज में अल्ताफ अहमद (Altaf Ahmad) की हिरासत में मौत का मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। विपक्षी दल मामले को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरप्रदेश के कासगंज में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में मानवाधिकार नाम की कोई चीज नहीं बची है तथा वहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। खबरों के मुताबिक प्रियंका गांधी आज कासगंज जा सकती हैं।
 
नहीं बची मानवाधिकार नाम की चीज : राहुल गांधी ने ट्वीट किया, क्या उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार नाम की कोई चीज बची है? कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया, कासगंज में अल्ताफ, आगरा में अरुण वाल्मीकि, सुल्तानपुर में राजेश कोरी की पुलिस हिरासत में मौत जैसी घटनाओं से साफ है कि रक्षक, भक्षक बन चुके हैं। उत्‍तर प्रदेश पुलिस हिरासत में मौत के मामले में देश में सबसे ऊपर है। भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।
 
क्या है पूरा मामला : मृतक अल्ताफ कासगंज कोतवाली क्षेत्र के सैय्यद अहरौली का रहने वाला था। उसे आईपीसी की धारा 363,366 के तहत एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली में लाई थी। 
 
अल्ताफ के परिजन अल्ताफ के आत्महत्या करने के पुलिस के दावे को नकार रहे हैं। 22 साल के अल्ताफ अहमद के पिता ने पुलिस पर उनके बेटे को मारने का आरोप लगाया है। अल्ताफ के पिता चाहत मियां के मुताबिक वे खुद अपने बेटे को पुलिस चौकी में छोड़कर आए थे, तब पुलिस ने भरोसा दिया था कि वह पूछताछ करके छोड़ देंगे मगर अब उसकी हत्या कर दी गई है। 
पुलिस का क्या कहना है : कासगंज के एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे कहना है कि आरोपी हवालात के टॉयलेट में गया था। जब बहुत देर तक बाहर नही निकला तो देखा गया कि उसने अपनी जैकेट के हुड़ की डोरी से नल में फांसी लगा ली थी। आनन-फानन में उसे कासगंज जिला अस्पताल ले जाया गया जहां 20 मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

पोहे के अपमान पर भड़क गए लोग, इंदौरी पोहा को लेकर लड़की ने सोशल मीडिया में कही थी ये बात

मध्यप्रदेश की सियासत के 5 दिग्गज जिनके सियासी भविष्य़ का फैसला करेंगे लोकसभा चुनाव के परिणाम

चक्रवाती तूफ़ान रीमल से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में लाखों लोग प्रभावित

दुमका में PM मोदी बोले, नकदी के पहाड़ों के लिए जाना जाता है झारखंड

नर्सिंग घोटाले पर CM के सख्त तेवर, 31 जिलों के 66 कॉलेज होंगे बंद,देखें पूरी सूची

अगला लेख