रामगोपाल यादव ने 2,000 के नोट बंद करने को बताया तुगलकी फरमान

Webdunia
मंगलवार, 23 मई 2023 (18:09 IST)
Ram Gopal Yadav: इटावा (यूपी)। समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख महासचिव एवं राज्‍यसभा सदस्‍य (Rajya Sabha member) रामगोपाल यादव ने 2,000 रुपए के नोट को बदलने के सरकार के फैसले को तुगलकी फरमान करार दिया और इसे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पराजय से ध्‍यान हटाने का हथकंडा बताया।
 
यादव ने मंगलवार को यहां बातचीत में 2,000 रुपए का नोट जमा करने के सरकार के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने इतिहास में पढ़ा है कि मुहम्मद तुगलक अपनी राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद ले गया था और वहां पीने के पानी की कमी बताकर दिल्‍ली को वापस राजधानी बना दिया था। उसी तुगलकी फरमान की तरह 2,000 की नोटबंदी भी है।
 
उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2016 में 500 और 1,000 रुपए के नोट बंद करके 500 और 2,000 रुपए के नोट की छपाई की गई। केवल 2,000 के नोट छपाई पर ही 1500 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। अब ये सब बरबाद होगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की बुरी हार की तरफ से जनता का ध्‍यान हटाने के लिए यह हथकंडा अपनाया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख