Hanuman Chalisa

सड़क हादसे में घायल होने के बाद सामने आया विधवा से बलात्कार का मामला

Webdunia
रविवार, 15 सितम्बर 2019 (17:53 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश में मथुरा जनपद के फरह थाना क्षेत्र में एक विधवा से 6 माह पूर्व हुए दुष्कर्म का मामला तब सामने जब एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में डॉक्टरी जांच में उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ।
 
इसके बाद उसके पिता ने आरोपी पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी भनक लगते ही आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर जनपद की एक युवती का विवाह मथुरा के फरह क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। करीब चार साल पहले उसके पति की मौत हो गई।
 
आरोप है कि 6 माह पूर्व पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर विधवा से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर विधवा के बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। करीब 10 दिन पहले वह सड़क हादसे में घायल हो गई थी।
 
महिला को उपचार के लिए भरतपुर में भर्ती कराया गया और जब चेकअप हुआ तो पता चला कि वह 6 माह की गर्भवती है। यह खुलासा होने पर एकबारगी तो पूरा परिवार सन्न रह गया। विधवा से काफी पूछताछ करने पर उसने सारी बात अपने पिता को बताई। पिता ने शनिवार को बेटी की ससुराल के पड़ोसी के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया।
 
प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी अर्जुन उर्फ मिरचुआ को गिरफ्तार किया जाएगा। तलाश शुरू कर दी गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

अगला लेख