Hanuman Chalisa

यूपी नगरीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण, 11 मई को वोटिंग, 77 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Webdunia
रविवार, 7 मई 2023 (09:47 IST)
UP Nagar Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh news) में हो रहे नगरीय स्थानीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण में एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कुल 77 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान 11 मई को होगा। चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
 
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर जिले के रबूपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके अलावा, अलीगढ़ से 5, मेरठ से 3, गाजियाबाद से एक पार्षद निर्विरोध चुना गया है। इसी तरह नगर पंचायतों में 36 निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में से 16 गौतमबुद्ध नगर से, 3 एटा से, 2-2 आजमगढ़, बांदा, कासगंज, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और हाथरस से तथा एक-एक सदस्य बुलंदशहर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत और हमीरपुर से शामिल हैं।
 
कुमार ने बताया कि विभिन्न जिलों में नगर पालिका परिषदों के 31 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि एटा में 7, बदायूं में 5, बुलंदशहर में 4, इटावा में 3, कानपुर नगर, कासगंज, बागपत से 2-2 तथा कन्नौज, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मिर्जापुर, सुल्तानपुर और हापुड़ से एक-एक नगर परिषद सदस्य हैं, जिन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण का मतदान 11 मई को राज्य के 38 जिलों में सात नगर निगमों, 590 नगरपालिका वार्ड, 95 नगर परिषद अध्यक्षों और 2551 पार्षदों एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के 268 पदों तथा 3495 सदस्यों के लिए होगा।
 
प्रथम चरण में चार मई को 10 नगर निगमों सहित 37 जिलों में नगर परिषदों व नगर पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए मतदान हो चुका है। दोनों चरणों के वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

CCS : पश्चिम एशिया संकट के बीच PM मोदी का बड़ा फैसला, आम आदमी को राहत देने के लिए कैबिनेट समिति बैठक में बनी यह रणनीति

Ceasefire : ईरान ने ठुकराया डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, युद्ध रोकने की खबरों को बताया 'झूठ' और 'बेबुनियाद'

योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! स्किल मिशन में 99 हजार ट्रेनिंग लक्ष्य तय, अब 30 दिन में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बनेगा ग्लोबल सुरक्षा कवच, AI और डीपफेक के खतरों पर लगेगा ब्रेक

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव, 26 अप्रैल को मतदान और 28 को नतीजे, आज से आचार संहिता लागू

अगला लेख