स्वतंत्रता संग्राम की शहादत का मूक गवाह 'शुक्ल तालाब' जल्द ही घोषित हो सकता है राष्ट्रीय संपदा

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (16:45 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की आग में कूदे रणबांकुरों की शहादत का मूक गवाह है शुक्ल तालाब। अकबरपुर के इस ऐतिहासिक तालाब को जल्द ही राष्ट्रीय संपदा क्षेत्र (नेशनल हैरिटेज) घोषित कराने की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शुक्ल तालाब नेशनल हैरिटेज घोषित हो जाएगा।
 
पर्यटन स्थल के रूप में किया जा सकेगा विकसित : प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने शुक्ल तालाब राष्ट्रीय संपदा क्षेत्र घोषित कराने के लिए आवेदन किया है। इसके चलते 3 अभियंताओं की टीम से सर्वे और रिपोर्ट बनवाने के साथ इसके ऐतिहासिक तथ्यों को भी रखा गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शुक्ल तालाब राष्ट्रीय संपदा क्षेत्र घोषित हो जाएगा और पर्यटन के क्षेत्र में कानपुर देहात का भी नाम जुड़ जाएगा जिसके चलते शुक्रताल को बड़े पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा सकेगा। इसके चलते इससे जुड़े तकनीकी विश्लेषण और ऐतिहासिक तथ्य भारत सरकार को भेजे जा रहे हैं।
 
150 वर्ष से अधिक पुराना है तालाब : जानकारों की मानें तो शुक्ल तालाब 150 वर्ष से भी अधिक पुराना है और यह तालाब शहादत का मूक गवाह है। 1857 के गदर में शुक्ल तालाब के पास ही एक नीम के पेड़ में आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोले 7 लोगों को अंग्रेजों द्वारा फांसी दे दी गई थी।
 
1878 में प्रकाशित एफएन राइट की पुस्तक 'स्टेस्टिकल डिस्क्रिप्टिव एंड हिस्टोरिक एकाउंट' में तथा माउंट गोमरी के गजेटियर में भी शुक्ल तालाब का उल्लेख है। इसमें बताया गया है कि अकबरपुर में शुक्ल तालाब निर्मित कराए गए। प्राचीनकाल में यह कस्बा बहुत सुन्दर बसा हुआ था। 1847 में इसकी जनसंख्या 5,485 थी। यह तालाब बेहद सुंदर था। इस तालाब से आजादी की बहुत सारी की यादें भी जुड़ी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख