Hanuman Chalisa

सीतापुर में दर्दनाक हादसा, टैंकर व ट्रैक्टर की भिड़ंत में जिंदा जला टैंकर चालक

अवनीश कुमार
रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (09:57 IST)
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बाद सीतापुर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक टैंकर की टक्कर ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अल्कोहल से भरा टैंकर सड़क पर पलट गया और टैंकर में आग लग गई और वही टैंकर में लगी आग की चपेट में ट्रैक्टर ट्राली भी आ गया। हादसे में टैंकर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि 5 लोग झुलस गए।
 
घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर भिजवाया गया जबकि 3 लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
 
इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अनुज सिंह एसपी घुले सुशील चंद्रभान सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अल्कोहल भरे टैंकर व ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2 से 3 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया जा सका।
 
क्या है मामला - सीतापुर के थाना थानगांव के पाऊ सरदार से एक ट्रैक्टर ट्राली में धान भरकर जिला मुख्यालय मंडी में धान बेचने जा रहे थे। तभी रास्ते में पड़ने वाले पतले पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे अल्कोहल से भरे टैंकर से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर पलट गया और अल्कोहल बार होने के कारण उसमें आग लग गई।
 
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया वही टैंकर के अंदर चालक फस गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई वह अन्य लोगों की चित्कार सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व दमकल को दी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और वही पुलिस ने तत्काल 5 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां से दो घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
 
क्या बोले थाना प्रभारी - थाना प्रभारी ने बताया कि आग पर पूर्णत काबू पा लिया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारू है।घायल 5 व्यक्तियों में से 3 व्यक्तियों के सामान्य चोट है 2 व्यक्तियों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। टैंकर चालक की मृत्यु हो गई है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

जर्मन मांस उद्योग में नौकरियों का गोरख धंधा, भारतीय भी प्रभावित

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

Russia-Ukraine War : जब‍ यूक्रेन ने किया था रूस के बड़े सैन्य हवाई अड्डे पर हमला, जानिए इस सर्जिकल स्ट्राइक की विस्तृत रिपोर्ट

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं : योगी आदित्यनाथ

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव, 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

अगला लेख