Hanuman Chalisa

पिता के खर्राटे नहीं कर पाया बर्दाश्त तो कलयुगी बेटे ने उतार दिया मौत के घाट...

अवनीश कुमार
बुधवार, 12 अगस्त 2020 (10:09 IST)
पीलीभीत। उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में पिता के खर्राटे को लेकर एक कलयुगी बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया और फिर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता के शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में थाना सेरामऊ उत्तरी के अंतर्गत पड़ने वाले सौधा गांव में 65 साल के रामस्वरूप अपनी पत्नी और 2 बेटों नवीन और मुकेश के साथ रहते थे। घटना के वक्त छोटा बेटा मुकेश अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में गया था। घटना की रात बड़ा बेटा नवीन अपने पिता के साथ घर पर था।
ALSO READ: बागपत: मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की गोली बरसाकर हत्या

परिजनों ने बताया कि रामस्वरूप को खर्राटे लेने की आदत थी जिसको लेकर आए दिन पिता-पुत्र में कहासुनी हो जाती थी। मंगलवार की देर रात रामस्वरूप के खर्राटों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे नवीन ने अपने पिता रामस्वरूप को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया और तब तक पीटा, जब तक कि पिता रामस्‍वरूप बेसुध होकर जमीन पर गिर नहीं गया। पिता रामस्‍वरूप के जमीन पर गिरते ही नवीन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर घर पहुंचे छोटा बेटा मुकेश पिता रामस्वरूप को अस्पताल में इलाज के लिए ले गया, जहां पहुंचने से पहले ही पिता रामस्वरूप दम तोड़ चुके थे।
 
घटना को लेकर पीलीभीत के एसपी ने बताया कि जानकारी में आया है कि खर्राटे को लेकर बाप-बेटे में झगड़ा हुआ था। उसके बाद बेटे ने तैश में आकर पिता पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

अगला लेख