Hanuman Chalisa

संभल हिंसा मामला : सपा सांसद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले- सर्वे करवाने वाले अमन शांति के दुश्मन

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (20:19 IST)
Sambhal violence case : मुरादाबाद समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने सुप्रीम कोर्ट के संभल पर दिए गए फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि हम चीफ जस्टिस साहब को और हाईकोर्ट को धन्यवाद भी देते है कि उन्होंने हमारे देश की शांति को प्यार-मोहब्बत और हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को बचा लिया है।

सुप्रीम कोर्ट को संभल की निचली अदलत के फैसले में कहीं न कहीं संदिग्धता प्रतीत हुई होगी तभी कहा कि इस मामले को सिविल जज साहब इसको अब नही सुनेंगे। हाईकोर्ट को निर्देश दिया गया है कि इस पूरे प्रकरण में तीन दिन के अंदर मुस्लिम पक्ष की बात को भी सुने और फैसला लें।
ALSO READ: संभल मस्जिद सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश, निचली अदालत न ले कोई एक्शन
इस मामले मे जो भी रिपोर्ट आएं उसे बंद लिफाफे में रखा जाए, सार्वजनिक नही किया जाना चाहिए। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अफसोस प्रकट किया कि जो काम सरकार का है वह अब हाईकोर्ट कर रही है। सर्वे कमीशन को आठ जनवरी तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी है।

सपा सांसद एसटी हसन ने बेबाकी से कहा कि यदि सर्वे में यह सिद्ध भी हो जाएं कि मस्जिद से पहले यहां हरिहर मंदिर था, तब भी यह मस्जिद गिराई नहीं जा सकती है,  क्योंकि इसके लिए एक्ट है, एक्ट है तो कानून है, जब सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट मौजूद है। यह सरकार अमन-शांति को पलीता लगाने का काम कर रही है, देश से बाहर बैठे हुए लोगों का इन पर.नियत्रंण है और वह रिमोर्ट से इनको नियंत्रित कर रहे है, इसकी भी सीबीआई जांच होनी चाहिए की देश को महाशक्ति बनने से कौन रोक रहा है?
ALSO READ: संभल में जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर? जानिए क्या है संपूर्ण इतिहास और सबूत
सपा सांसद ने कहा कि जो लोग 3500 मस्जिदों और दरगाहों पर सर्वे की बात कर रहें है वह अमन के लुटेरे है। देश की शांति को बर्बाद कर देना चाहते है, लेकिन मुस्लिम समाज को घबराने की जरूरत नही है। यह सर्वे करा लें, सर्वे में कुछ भी आता है तब भी उसके ढांचे में कुछ बदलाव नही हो सकता है। जक्ट और कानून के दायरे मेंं कम होना चाहिए, जिसके लिए हमें सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट पर पूरा भरोसा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

अगला लेख