Yamuna Expressway पर वाहनों की गति सीमा घटाई, 80 किमी प्रति घंटा की

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (11:40 IST)
ग्रेटर नोएडा (यूपी)। कोहरे की स्थिति के कारण सड़क हादसों को कम करने के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार से वाहनों की अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। अब तक हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा थी। भारी वाहनों के लिए भी अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।
 
यमुना विकास प्राधिकरण के कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती मोनिका रानी ने बताया कि ठंड के मौसम में कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ोतरी होती है। दृश्यता कम होने से तेज रफ्तार वाहनों के टकराने की आशंका काफी बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर यमुना प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को घटा दिया है।
 
उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था 15 दिसंबर से अगले साल 15 फरवरी तक लागू रहेगी। प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) ने बताया कि अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।
 
एक्सप्रेस-वे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इंफ्राटेक के मैनेजर जेके शर्मा ने बताया कि सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किए गए हैं ताकि अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने की कार्रवाई भी की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

अंग्रेजी नहीं आती तो पद कैसे संभालेंगे, हाईकोर्ट ने ADM से क्‍यों किया यह सवाल?

UP : आगरा में अवैध धर्मांतरण का मामला, इन 2 पाकिस्‍तानी नागरिकों से क्‍या है कनेक्‍शन

लोकसभा में सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, 16 घंटे समय निर्धारित

सरकार के निकम्मेपन और माफियाओं के गठजोड़ के कारण रद्द होती हैं परीक्षाएं : राहुल गांधी

Weather Update : ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी जारी, 3 जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश

अगला लेख