UP में बेखौफ बदमाश : बाइक सवार दबंंगों ने भरे बाजार चलाई गोली, छात्रा घायल

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 4 मार्च 2021 (00:19 IST)
मेरठ। दो पक्षों का विवाद एक छात्रा के लिए जानलेवा बन गया। बुधवार की शाम बीए की एक छात्रा अपनी सहेली के साथ बाजार गई थी, जहां बाइक सवार 4 युवकों में आपसी विवाद चल रहा था, विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने बाजार में ही गोली चला दी।

गोली पास से गुजरने वाली एक छात्रा के पेट कै चीरते हुए रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में फंस गई। आनन-फानन में सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल छात्रा को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका आपरेशन चल रहा है।
मामला थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम का है। जहां सेक्टर 1 की रहने वाली बीए की छात्रा कोमल मिश्रा अपनी सहेली के साथ शॉपिंग के लिए गई थी। लगभग 8 बजे के करीब वह कॉस्मेटिक की दुकान पर सामान लेने जा रही थी तभी बाइक सवार 4 बदमाशों ने की फायरिंग की। इसमें गोली कोमल को लग गई। गोली लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सभी व्यापारी दुकान छोड़कर सड़कों पर आ गए। पुलिस का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला तो एक वीडियो में चार युवक स्प्लेंडर बाइक पर जाते हुए नजर आए। जिनकी पहचान वेदांत, अभय और शैंकी के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने वाले माधवपुरम क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही गोली चलाने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
वहीं माधवपुरम व्यापार संघ ने थाना ब्रह्मपुरी पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सुबह तक का समय दिया है। यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो बाजार बंद करने के चेतावनी भी व्यापारियों ने दी है। इस तरह सरेराह गोली चलने से हर कोई सकते में है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

live : 58 सीटों पर मतदान, पहले 2 घंटे में 10.52 फीसदी वोटिंग

सुदर्शन पटनायक ने आम से बनाई कलाकृति, मतदाताओं को किया जागरूक

दिल्ली में वोटिंग का उत्साह, राष्‍ट्रपति मुर्मू समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान

पोप ने 15 साल के लड़के को माना संत, कैंसर से हुई थी मौत, जानें क्‍या है मामला

anantnag loksabha election : अनंतनाग में मतदान, क्यों भड़कीं PDP नेता महबूबा मुफ्ती?

अगला लेख