Hanuman Chalisa

मामा से परेशान बीएससी की छात्रा ने राष्ट्रपति से की इच्छामृत्यु की मांग

Webdunia
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (08:19 IST)
बरेली (उत्तरप्रदेश)। यहां की बीएससी की एक छात्रा अना वाजिद ने अपने ही सगे मामा की प्रताड़ना से तंग आकर राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग की है। अना ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में अपने मामा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप में कहा गया कि मामा प्रॉपर्टी के लिए बार-बार फर्जी मुकदमे दर्ज कराता है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी अना ने सवाल उठाए हैं।
ALSO READ: यूपी पुलिस ने 25000 होमगार्डों को नौकरी से निकाला, जानिए वजह
अना के अनुसार उसके मामा आफताब आलम अरब में रहते हैं तथा फर्जी कागजात बनाकर घर का बैनामा अन्य किसी व्यक्ति के नाम कर दिया है और इसका मामला कोर्ट में जारी है। मामा बार-बार मकान खाली करने का कहता है और विदेश से आकर बार-बार झूठा मुकदमा परिवार के खिलाफ दर्ज करवा देता है। पुलिस जांच में एक मुकदमा झूठा भी निकला था।
 
अना के बताया कि इससे मेरे परिवार वाले काफी परेशान हैं। पिताजी की मानसिक स्थिति बिगड़ गई और इसी बीमार अवस्था में घर छोड़कर चले गए। हमारा जरी का कामकाज भी छूट गया। अना ट्यूशन पढ़ाकर किसी तरह घर चला रही है। परिवार वाले मामा व पुलिस से परेशान होकर अवसाद में हैं। छात्रा ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की मांग की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख