rashifal-2026

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया SIR का समर्थन, बोले- भाजपा कार्यकाल में घुसपैठियां कैसे घुसे?

हिमा अग्रवाल
रविवार, 14 दिसंबर 2025 (10:48 IST)
मेरठ में 3 दिवसीय प्रवास पर आए हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से वार्ता करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम ‘सेवा तीर्थ’ रखने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ‘तीर्थ’ एक अत्यंत पवित्र और धार्मिक शब्द है और इसे किसी सरकारी कार्यालय का नाम देना सनातन परंपरा के विरुद्ध है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अनुसार तीर्थ वह स्थान होता है जहां जाकर व्यक्ति अपने पापों से मुक्ति पाता है न कि कोई प्रशासनिक कार्यालय। 
 
उन्होंने इस नामकरण को सनातन धर्म की आस्था पर हमला बताते हुए प्रधानमंत्री से इसे बदलने की अपील की। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री कार्यालय में विभिन्न धर्मों के लोग कार्यरत होते हैं और वहाँ चमड़े के जूते पहनकर जाना आमबात है, जबकि तीर्थ स्थलों में चमड़े के जूते पहनना वर्जित माना जाता है। ऐसे में उस स्थान को ‘सेवातीर्थ’ कहना अनुचित और आस्था का अपमान है।
ALSO READ: Delhi : रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली, SIR के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज होंगे मौजूद
उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक शब्दावली का राजनीतिक या प्रशासनिक उपयोग करना गलत है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यदि इस विषय पर संत समाज को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ‘सेवा तीर्थ’ नाम नहीं बदला गया, तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
 
उन्होंने गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने के लिए किए जा रहे अपने प्रयासों को भी साझा किया। गो-रक्षा के उद्देश्य से बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बिना किसी राजनीतिक दल के समर्थन के 243 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से 45 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया, जबकि 198 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रहे। उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में ये प्रत्याशी लड़े, वहाँ उन्हें औसतन करीब 3,000 मत प्राप्त हुए। इस अनुभव के आधार पर उन्होंने घोषणा की कि आगामी उत्तर प्रदेश 403 सीटों और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर गोभक्त प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इसके लिए आगामी 10 और 11 मार्च को दिल्ली में संतों की एक बड़ी सभा बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। 
ALSO READ: गुजरात के बनासकांठा में 500 लोगों ने पुलिस और वन अधिकारियों पर किया हमला, 47 घायल
घुसपैठियों के मुद्दे पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने घुसपैठियों को बाहर निकालने की बात कही थी। उन्होंने पूछा कि जब पिछले 20 वर्षों से वहाँ उनकी ही सरकार थी, तो भाजपा के कार्यकाल में घुसपैठिए अंदर कैसे आए और उस समय उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
 
वहीं, एसआईआर (SIR) के विषय में उन्होंने समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक सही प्रक्रिया है और इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न विज्ञान का तर्क, न समय की मार, इंतजार के 12 साल, आज भी गुरु के 'जागने' की आस में पथराई हजारों आंखें

भारत में निपाह वायरस से हड़कंप, संक्रमण के 2 केस आए सामने, क्‍या बोला WHO

Ajit Pawar plane crash Baramati : 'ट्रैफिक जाम' ने तय किया जिंदगी और मौत का फासला, ब्रेसलेट बना आखिरी पहचान, 5 सपनों की दर्दनाक मौत

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

ट्रंप को क्‍यों आई भारत की याद, क्‍या चीन को घेरने की है तैयारी, PM मोदी को भेजा 'पैक्स सिलिका' का न्‍योता

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: किश्तवाड़ के डोलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

ट्रंप ने केविन वॉर्श को सौंपी फेड रिजर्व की कमान, क्या होगा अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर?

सुनेत्रा पवार संभालेंगी अजित दादा की विरासत, होंगी महाराष्‍ट्र की पहली महिला उपमुख्‍यमंत्री, कैसा रहा है उनका राजनीतिक करियर?

क्या मीडिल ईस्ट में छिड़ने वाला है महायुद्ध, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से बात की

अगला लेख