Hanuman Chalisa

कुंभ पर बोले स्वामी जितेंद्रानंद, नहीं बिकें थूक लगाने की नीति अपनाने वाले गिरोह का सामान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 9 नवंबर 2024 (08:11 IST)
Swami Jitendranand on kumbh :  अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव जितेंद्रानंद सरस्वती ने हिंदू समुदाय की सुरक्षा और आगामी कुंभ मेले की पवित्रता के प्रति चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मेले में किसी भी तरीके से थूक लगाने की नीति अपनाने वाले गिरोह का कोई भी समान बिकना नहीं चाहिए। किसी भी परिस्थिति में हम इस मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे।
 
उन्होंने कुंभ में मुस्लिम विक्रेताओं को दुकानें लगाने की अनुमति देने के लिए कुछ धर्मनिरपेक्ष नेताओं की हालिया मांग को लेकर कहा कि कुंभ दुनिया में स्वच्छता का सबसे बड़ा और सबसे प्राचीनतम व्यवस्था है। कुंभ के दौरान भयानक ठंड में कल्पवासी दोनों समय स्नान करते हैं, ऐसे में हम थूक लगाने की नीति अपनाने वाले गिरोह पर कैसे भरोसा कर सकते हैं।
 
जितेंद्रानंद ने कहा कि 12 वर्षों में आने वाले हमारे पवित्र त्योहार कुंभ में रोजी रोटी और पेट पालने के नाम पर हम हिंदुओं के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते।
 
उन्होंने कहा कि समिति का मानना है कि कुंभ परिक्षेत्र तो दूर की बात है, कुंभ के 50 किलोमीटर के दायरे में किसी भी नए व्यक्ति को दुकान लगाने और समान बेचने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हम किसी भी हलाला सर्टिफाइड हिन्दू अथवा मुस्लिम व्यापारी को कतई स्वीकार नहीं करेंगे।
 
समिति ने उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि वह कुंभ की व्यवस्था वैदिक परंपराओं के अनुरूप सुनिश्चित करे। उन्होंने कुंभ मेले में वैदिक परंपराओं के अनुरूप व्यवस्था करने की भी मांग की। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख