Lucknow : टीका लगाकर लखनऊ के मंदिर में घुसा, तौफीक ने तोड़ डाली हनुमान की मूर्ति, लगाए नारे

Webdunia
गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (22:17 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद इलाके में स्थित मंदिर की प्रतिमा को एक युवक ने गुरुवार को खंडित कर दिया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। स्‍थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियुक्त को तत्काल मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान उसने नारे भी लगाए।
 
पश्चिमी लखनऊ के पुलिस उपायुक्त एस. चेनप्पा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक नशे की हालत में था। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सख्त कारवाई की जा रही है। आरोपी का नाम तौफीक अहमद बताया जा रहा है।
 
चेनप्पा ने बताया कि पुलिस की तमाम एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। अभियुक्त नशे का आदी है। इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण में भी हुई है। उन्होंने कहा कि उक्त युवक माथे पर टीका लगाकर मंदिर में घुस गया और हनुमान प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश करने में उसने प्रतिमा को खंडित कर दिया। इस पर मंदिर में मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मंदिर प्रशासन प्रतिमा को बदलने की तैयारी कर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख