Hanuman Chalisa

गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा Tauktae तूफान, यूपी, दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना...

अवनीश कुमार
मंगलवार, 18 मई 2021 (13:07 IST)
लखनऊ। ताउते तूफान गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बीती रात 185 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ चक्रवात ताउते पोरबंदर और महुआ बीच तट से टकराया। ताउते की वजह से राज्य के कई जिलों में नुकसान भी पहुंचा है।वहीं तटीय राज्यों में आए चक्रवात का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना जताई गई है।

दक्षिण पश्चिमी हिस्सों से प्रवेश करने की संभावना : मौसम विभाग ने डूंगरपुर, सिरोही, उदयपुर, जालोर तथा पाली जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तीन दिनों तक चक्रवात का असर बना रहेगा। इस बीच, प्रशासन ने पूरे राज्य में कोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति तथा सभी अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति में बिजली की आपूर्ति करने की भी व्यापक योजना बनाई है।

यूपी, दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की संभावना : मौसम वैज्ञानिकों की माने तो चक्रवात ताउते के कारण दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात से गुरुवार दोपहर के बीच बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में छिटपुट स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ बुधवार को पीक पर रहने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में जल्द शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

भारत पर 'सुपर एल-नीनो' का बड़ा खतरा: मानसून होगा बेहद कमजोर, टूटेंगे भीषण गर्मी और सूखे के सारे रिकॉर्ड

Weather Update : देशभर में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, कई राज्यों में पारा 45 के पार, क्‍या बारिश दिलाएगी राहत?

LIVE: बांद्रा में चौथे दिन भी रेलवे का अतिक्रमण विरोध अभियान जारी

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

अगला लेख