Hanuman Chalisa

CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (11:33 IST)
Yogi Adityanath news in hindi : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शमीम नामक एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ALSO READ: चिदंबरम का दावा, मोदी की गारंटी बेअसर, भाजपा को झूठ का सहारा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोपी शमीम योगी आदित्‍यनाथ को चैलेंज देता नजर आ रहा है। उसने कहा कि अगर योगी ने उसके घर पर बुलडोजर चलवाने की हिम्‍मत की तो उन्‍हें बकरे की तरह काट देगा।
 
वीडियो में शमीम ने अपने घर का पूरा पता भी बताया। वह योगी आदित्यनाथ के ऊपर तो पक्षपात करने का आरोप लग रहा है।
 
सामाजिक कार्यकर्ता सर्वेश कुमार ने इस मामले में शमीम के खिलाफ प्रयागराज के नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज हुआ है।
 
प्रयागराज के गंगानगर डीसीपी ने सोशल मीडिया साइट X पर इस पोस्ट के जवाब में लिखा कि, उक्त प्रकरण में थाना नवाबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख