अखिलेश यादव के जन्मदिन पर काटा टमाटर जैसा केक

Webdunia
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (16:36 IST)
Akhilesh Yadav birthday : उत्तरप्रदेश के वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के 50वें जन्मदिन पर टमाटर जैसा केक (tomato cake) काटा और इसकी बढ़ती कीमतों को रेखांकित करने के लिए लोगों के बीच टमाटर बांटे। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले एक पार्टी कार्यकर्ता ने कहा कि वे मिठाइयां बांट सकते थे लेकिन मिठाइयां भी महंगी हो गई हैं।
 
उन्होंने कहा कि हम हमेशा अपने नेता का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं लेकिन इस बार महंगाई चरम पर है। हम मिठाइयां बांट सकते थे लेकिन मिठाइयां भी महंगी हो गई हैं। टमाटर की कीमत 120 रुपए किलो है। हमारे गांवों में हम टमाटर की चटनी के साथ चपाती खाते हैं, लेकिन वह भी हमारी थाली से छीनी जा रही है। इसलिए हम टमाटर बांट रहे हैं और टमाटर जैसा केक भी काट रहे हैं।
 
इस बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया, 'समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादवजी को जन्मदिन की बधाई। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, बसपा प्रमुख मायावती, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गजों ने अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने की मांग, मनरेगा में NMMS अव्यावहारिक इसे वापस लिया जाए

छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर मारी रेड

उत्तराखंड में 'हरेला' पर रोपे गए रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक पौधे, धामी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग, अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त

अगला लेख