यूपी में हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस, 227 दंगाई गिरफ्तार, 1000 के खिलाफ प्रकरण

Webdunia
शनिवार, 11 जून 2022 (08:48 IST)
लखनऊ। प्रयागराज, लखनऊ, सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में नूपुर शर्मा के विवादास्पद बयान पर जमकर बवाल हुई। हिंसा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस एक्शन में नजर आई। हिंसा, आगजनी और पथराव के मामले में पुलिस ने अब तक 227 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 1000 अज्ञात दंगाईयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
 
प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद बाहर निकलते नमाजियों ने जमकर बवाल काटा। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र अटाला में कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत करने का प्रयास किया तो वह भड़क गए और नारेबाजी करते हुए गलियों से पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके चलते पुलिस को हल्‍का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में 3 प्रकरण दर्ज कर 67 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
यूपी पुलिस ने सहारनपुर में 48, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकरनगर में 28 लोगों को भी हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।
 
उल्लेखनीय है कि नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद को दिए बयान पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, डोडा, किश्‍तवाड़, रांची समेत कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन दिए गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव

आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मामले में मिली क्लीनचिट

LIVE: आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मामले में क्लीनचिट

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से पहला जत्था रवाना

ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य पर अमेरिका में क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

अगला लेख