Festival Posters

CM योगी के जर्मनी दौरे पर 200 करोड़ के MOU पर हुए हस्‍ताक्षर, UP में आधुनिक रेल अवसंरचना को मिलेगा बढ़ावा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026 (18:42 IST)
- मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
- डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रेलवन के साथ किया एमओयू
- रेल इंफ्रास्ट्रक्चर तकनीक में सहयोग बढ़ाएगा उत्तर प्रदेश
Chief Minister Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी दौरे पर अग्रणी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रेलवन जीएमबीएच (RAILONE GmbH) के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का दौरा किया। इस दौरान राज्य सरकार और कंपनी के बीच लगभग 200 करोड़ रुपए के निवेश से संबंधित एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह दौरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास और वैश्विक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ALSO READ: UP में होली से पहले राज्यकर्मियों को मिलेगा वेतन, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

अत्याधुनिक रेलवे ट्रैक तकनीक का लिया जायजा

उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने रेलवन के संयंत्र में रेलवे ट्रैक और कंक्रीट स्लीपर निर्माण की उन्नत तकनीकों का विस्तृत अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और वैश्विक सर्वोत्तम प्रक्रिया को समझने के लिए कंपनी के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
ALSO READ: अभूतपूर्व रहा सीएम योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर-जापान दौरा

प्रदेश में आधुनिक रेल अवसंरचना को मिलेगा बढ़ावा

इस समझौते के माध्यम से उत्तर प्रदेश में रेल अवसंरचना के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, उच्च गुणवत्ता मानकों और वैश्विक अनुभव का लाभ मिलने की संभावना है। योगी सरकार का उद्देश्य प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत परिवहन नेटवर्क और औद्योगिक विकास को गति देना है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेश और तकनीकी सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan की एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ने लिया बदला, डूरंड लाइन के पास PAK पोस्ट पर हमले, भागे सैनिक, 15 चौकियों पर कब्जा

भारत ने 72 रनों से जिम्बाब्वे को हराकर किया टी-20 विश्वकप से बाहर

maglev train : हवाई जहाज से भी तेज, मैग्लेव ट्रेन की 5 बड़ी खूबियां जो इसे बनाती हैं भविष्य का ट्रांसपोर्ट, CM योगी भी हुए दंग

CM Pushkar Singh Dhami ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता

HRA क्लेम में बड़ा बदलाव! मकान मालिक से रिश्ता बताना होगा अनिवार्य, आयकर 2025 के नए नियम जारी

सभी देखें

नवीनतम

UP में होली से पहले राज्यकर्मियों को मिलेगा वेतन, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

गुजरात में बोर्ड परीक्षाओं के बीच बम की धमकी, पोस्ट ऑफिसों को मिला धमकी भरा ईमेल

अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, गिरफ्तारी पर लगी रोक

Pakistan-Afghanistan war : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया 'खुली जंग' का ऐलान, क्यों हैं दोनों देशों के बीच तनाव, भारत पर क्या होगा असर

अगला लेख