Hanuman Chalisa

जुमे की नमाज से पहले हिन्दुत्व को जगाने के लिए विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पढ़ी हनुमान चालीसा

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 16 जून 2022 (15:51 IST)
मेरठ। 10 जून को जुमे पर नमाज के बाद यूपी के कई जिले बवाल की भेंट चढ़ गए। उपद्रवियों के आगे पुलिस-प्रशासन की कड़ी चौकसी धरी की धरी रह गई। 17 जून को शुक्रवार है जिसके चलते बड़ी संख्या में नमाजी नमाज पढ़ने की लिए मस्जिदों का रुख करेंगे। वहीं आज गुरुवार को यूपी के अधिकांश जिलों में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा को लेकर हिन्दू संगठनों में रोष है जिसके चलते तमाम शहरों में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया है।
 
मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर विहिप और बजरंग के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कमिश्नरी कार्यालय के सामने चौधरी चरण सिंह पार्क में जुटे, वहां से उन्होंने अपना विरोध मार्च निकालते हुए चौराहे पर हनुमान चालीसा पढ़ी। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पार्क में हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद हिन्दुत्व को जगाने वाले नारे, वंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए दोनों संगठन कलेक्टोरेट पहुंच गए।
 
यहां उन्होंने मेरठ जिलाधिकारी कार्यालय के बाद जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने कट्टरता फैलाने वाले संगठनों पर कार्रवाई की मांग, मस्जिद से बाहर आकर हिंसा करने वालों की पहचान करके रासुका लगाने की मांग, जिन क्षेत्रों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो गए है, उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी इत्यादि मांगों को लेकर दिया ज्ञापन।

 
हिन्दुत्व की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन में महिलाएं भगवा और लाल रंग की साड़ी पहनकर पहुंचीं और उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। माथे पर तिलक और हाथों में झंडा थामे प्रदर्शनकारियों की जुबां पर बस यही अल्फाज थे कि जिस घर से अफजल निकलेगा, वहां घुसकर उसे सड़क दिखाएंगे। इन हिन्दू संगठनों का कहना है कि नमाज पढ़नी है तो मस्जिद के अंदर शांति से पढ़ो लेकिन देश में हिंसा नहीं फैलाने देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

गुजरात की राजनीति में स्थानीय स्वशासन का नया ढांचा, जामनगर, गांधीधाम समेत 6 शहरों को मिले नए मेयर और पदाधिकारी

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

5 रुपए मछली और भात, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹3000, पश्चिम बंगाल में नई योजनाओं की बारिश, शराब दुकानों पर शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख