कोचिंग संचालक के घर पर अंधाधुंध फायरिंग का वीडियो वायरल

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 18 नवंबर 2020 (14:18 IST)
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले दो बाइक सवार हमलावरों ने एक कोचिंग संचालक के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग करते हुए आरोपियों का एक वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
 
पुलिस ने फायरिंग करने वाले चारों आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर उनकी धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी है। दरअसल, मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड पर आभास त्यागी नाम का एक कोचिंग संचालक रहता है। आभास के घर के निकट कुछ दिन पहले चार बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी।
 
पुलिस ने कोचिंग संचालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और अपनी जांच शुरू कर दी। तभी एक फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ, उसमें चार युवक फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
माना जा रहा है कि हमलावर किसी और को टारगेट करना चाहते थे, लेकिन गोली आभास त्यागी को लग गई। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई है। वहीं, घायल आभास अस्पताल में उपचार करा रहा है और खतरे से बाहर है।
 
पुलिस इस मामले में आभास की क्राइम हिस्ट्री पर भी नजर रख रही है, क्योंकि कुछ समय पहले मेरठ के तेज विहार कॉलोनी में हरेंद्र नाम के शख्स की हत्या हुई थी। हत्या के इस मामले में आभास त्यागी और उसका भाई जेल गए थे। कोचिंग संचालक आभास त्यागी कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है।
 
फायरिंग में पेट में गोली लगने से आभास गंभीर रूप से घायल हुआ था। उधर हमले की इस घटना का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक आभास के घर के बाहर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BJP में 75 की उम्र में Retirement का नियम नहीं, PM मोदी पर संजय राउत के बयान पर क्यों भड़के बावनकुले

जंग की आहट, ईरान की मिसाइलों के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का हवा का शैतान B-2 बॉम्बर तैयार

लोकसभा में बुधवार को वक्फ बिल पर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, जानिए क्या है सदन की संख्या से लेकर सियासत तक समीकरण?

आलीशान कोठी को बना दिया पोर्न स्‍टूडियो, काली फिल्‍म में आती थी खूबसूरत मॉडल्‍स, एक घंटे में 5 लाख कमाई

97 लाख Whatsapp अकाउंट्‍स पर लगाया बैन, जानिए मेटा ने क्यों उठाया यह कदम, आपका खाता तो नहीं हुआ बंद

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी की तबीयत बिगड़ी, कराची के अस्पताल में भर्ती

अमित शाह का तंज, कांग्रेस राज में संसदीय समितियां केवल ठप्पा लगाती थीं

Myanmar Earthquake: राजधानी नेपीता से मलबे में फंसे व्यक्ति को 5 दिन बाद भी जीवित निकाला

Loan नहीं दिया तो रच डाली बैंक डकैती की साजिश, 17.7 किलो सोना ले उड़े

तमिलनाडु विधानसभा का केंद्र से अनुरोध, कच्चातीवु द्वीप श्रीलंका से वापस लें

अगला लेख