लखीमपुर खीरी : डिप्टी CM के कार्यक्रम का किसानों ने किया विरोध, आरोप- गृह राज्यमंत्री के बेटे की गाड़ी की टक्कर से 5 की मौत

हिमा अग्रवाल
रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (18:35 IST)
लखीमपुर खीरी। लखीमपर खीरी में उत्तरप्रदेश सरकार सरकार के डिप्टी मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य को जिले में कई योजनाओं का शिलान्यास करना था। उपमुख्यमंत्री को योजनाओं के शिलान्यास के बाद केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीरपुर में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होना था।

तिकुनिया थाना क्षेत्र मे तीन कृषि कानून के विरोध में डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाने के लिए आज सुबह से ही तिकुनिया में बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर काले झंडे लेकर उतर आए। कार्यक्रम अभी शुरू भी नहीं हो पाया था उससे पहले ही किसानों के विरोध प्रदर्शन को कुचलने के लिए कुछ अज्ञात गाड़ियों ने किसानों के जत्थे पर गाड़ियां चढ़ा दीं। इसमें कुछ किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं तीन किसानों की मौत की सूचना भी आ रही है, लेकिन मौत की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 5 किसानों की मौत हो गई है। 
घायल किसानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसानों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी कूच कर गए हैं। इस घटना के बाद किसानों में आक्रोश है और वे अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि वे अब शांत रहने वाले नहीं है। 
 
किसानों का आरोप है कि लखीमपुरखीरी के सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष उर्फ मोनू ने किसानों के काफिले पर गाड़ी चढ़ाई है, जिसके चलते उनके साथी घायल हुए हैं।

किसानों की मौत और घायल होने की सूचना पर आक्रोशित किसानों ने मोनू की दो गाड़ियों को आग करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सतर्कता की दृष्टि से आलाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त बढ़ा दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

सुप्रीम कोर्ट ने मृत्युदंड पाए व्यक्ति को किया बरी, डीएनए साक्ष्य प्रबंधन पर दिए दिशानिर्देश

मेरठ में कावड़ यात्रा व सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल कॉलेज 23 जुलाई तक बंद

दिल के दौरे से होने वाली मौतों का कोविड के टीके से कोई संबंध नहीं, कर्नाटक के मंत्री का स्पष्टीकरण

अगला लेख