Hanuman Chalisa

वसीम रिजवी बने त्यागी, इस्लाम छोड़ अपनाया हिन्दू धर्म, यति नरसिंहानंद ने करवाया धर्म परिवर्तन

अवनीश कुमार
सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (11:26 IST)
लखनऊ। विवादों से घिरे रहने वाले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म को छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया है और आज से वे रिजवी नही बल्कि त्यागी कहलाए जाएंगे। उन्होंने आज गाजियाबाद स्थित डासना के देवी मंदिर में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्हें हिन्दू धर्म में शामिल कराया और वसीम रिजवी को त्यागी बिरादरी से जोड़ा गया है।

इस दौरान स्वेच्छा से इस्लाम धर्म को छोड़कर हिन्दू धर्म को अपने वाले वसीम रिजवी ने कहा कि मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया और हमारे सिर पर हर शुक्रवार को इनाम बढ़ा दिया जाता है, इसलिए आज मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं, वहीं इस मौके पर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ हैं।

गौरतलब है कि वसीम रिजवी अक्सर ही विवादों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले रिजवी ने अपनी वसीयत लिखी थी। इसमें उन्होंने इच्छा जताई थी कि उनके मरने के बाद उन्हें दफनाया नहीं जाए, बल्कि हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए। इसके बाद जमकर कर विवाद भी हुआ था।

इसके कुछ दिनों के बाद वसीम रिजवी ने ऐलान किया था कि वे इस्लाम छोड़ हिन्दू धर्म अपनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि डासना की देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती उन्हें सनातन धर्म में शामिल करवाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

कहां हैं Imran Khan, क्यों उड़ी अफवाह, क्या जेल में हो गई हत्या, सोशल मीडिया की अफवाह में कितना सच

शेख हसीना की पार्टी के ऐलान से उड़ी मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की नींद

ध्वजारोहण समारोह से ‘अयोध्या ब्रांड’ को मिली वैश्विक पहचान

जम्बूरी : युवा ऊर्जा के वैश्विक संगम के साथ सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

भारत का संविधान अनेकता को एकता में जोड़ने वाला : CM योगी

अगला लेख