Hanuman Chalisa

विकास भी करवाएंगे और माफिया पर बुलडोजर भी चलाएंगे : योगी

Webdunia
बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (16:12 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी पर निशाना साधा है। योगी ने इनका सरकार बनाने का सपना कहा कि कयामत के दिन तक पूरा नहीं होगा। 
 
एक चुनावी रैली में मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि सपा की सरकार के दौरान मुजफ्फरनगर के दंगाइयों और सचिन और गौरव नाम के जाट युवकों की हत्या करने वालों को प्रश्रय दिया गया। 
 
यूपी के सीएम ने कहा कि लखनऊ वाले लड़के (अखिलेश यादव) ने दंगाइयों को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया। दिल्ली वाला लड़का (राहुल गांधी) भी दंगाइयों का बचाव कर रहा था। योगी ने सपा-रालोद गठबंधन को सड़ा-गला माल बताया।  
<

'कयामत' के दिन तक भी तुम्हारे ये सपने साकार नहीं होंगे... pic.twitter.com/Jqe4ffEEut

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 2, 2022 >
उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाए गए। योगी ने कहा कि जिसने यूपी के लोगों को असुरक्षा दी, दंगे दिए, माफिया दिए कयामत के दिन तक उनका सत्ता में आने का सपना साकार नहीं होने वाला है। माफिया पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि 10 मार्च के बाद इनकी भी गर्मी शांत करवा देंगे। 
 
‍विकास के साथ बुलडोजर भी : योगी ने कहा कि हम विकास तो कराएंगे ही, लेकिन माफिया के खिलाफ बुलडोजर भी चलवाएंगे। बुलडोजर वही चलवा सकता है, जिसमें दम है। इसके साथ ही दंगाइयों के फोटो फिर से चौराहों पर लगाए जाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

LIVE: तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर अमेरिका और इजराइल का हमला

US पायलट का रेस्क्यू प्लान लीक होने पर भड़के ट्रंप, जेल भेजने की धमकी

बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के 'धाकड़' धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, कहां चल रहा है इलाज?

‘बच्चा बाबू’ को याद कर भावुक हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख