dipawali

श्रीराम को 500 सालों तक अपमान झेलना पड़ा, SP ने रामभक्तों पर चलवाई गोलियां, अयोध्या के दीपोत्सव में बोले CM योगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 19 अक्टूबर 2025 (17:06 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि हर दीप हमें याद दिलाता है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता है। सीएम योगी अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि  जो लोग गोलियां चलवाते हैं वो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा मे नहीं आते हैं सत्य की नियति होती है विजयी होने की और विजयी होने की उस नियति के साथ सनातन धर्म लगातार 500 वर्षों तक लगातार संघर्ष करता रहा। आक्रांताओं ने आस्था के प्रतीक को तोड़ा। 
 
उन संघर्षों की परिणति स्वरूप अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये दीप केवल दीप नहीं हैं, यह दीप 500 वर्षों के अंधकार पर आस्था के विजय के प्रतीक भी हैं। 
 
500 वर्षों में किस प्रकार के अपमान को झेलना पड़ा था और किस प्रकार के संघर्षों से हमारे पूर्वज जूझे थे, ये दीप उसी के प्रतीक स्वरूप हैं। तब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम तंबू में विराजमान थे और अब जब दीपोत्सव का 9वां संस्करण हो रहा है, तब भगवान राम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

श्रीराम को 500 सालों तक अपमान झेलना पड़ा, SP ने रामभक्तों पर चलवाई गोलियां, अयोध्या के दीपोत्सव में बोले CM योगी

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

Bihar polls : बिहार चुनाव में धन-शक्ति पर लगेगा लगाम, 6 साल बाद EC ने एक्टिव किया आर्थिक इंटेलिजेंस पैनल

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

इंदौर में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी

अगला लेख