shiv chalisa

UP की योगी आदित्यनाथ सरकार में शामिल हो सकते हैं ये चेहरे...

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (12:25 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के गठन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस बीच, खबर है कि योगी की नई टीम में युवा और महिलाओं को ज्यादा मौका दिया जाएगा। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातिगत समीकरणों को भी साधा जाएगा। 
 
जानकारी के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल कुछ ऐसे नेताओं को शामिल किया जा सकता है, जो पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं। इनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण और नौकरशाह राजेश्वर सिंह शामिल हैं। उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबीरानी मौर्य का योगी टीम में आना तय है। उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। 
 
इनके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, श्रीकांत शर्मा, नंदगोपाल नंदी, सूर्यप्रताप शाही, अंजुला माहौर, सिद्धार्थनाथ सिंह, ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन, रामपाल वर्मा, अनिल राजभर, संदीप सिंह, ब्रजेश सिंह (देवबंद), जितिन प्रसाद, प्रतिभा शुक्ला आदि को मौका दिया जा सकता है। नोएडा से चुनाव जीते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है। केशव मौर्य इस बार सिराथू सीट से चुनाव हार चुके हैं। 
 
इनमें से स्वतंत्र देव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। ऐसा भी जा रहा है कि योगी की टीम पिछली बार तुलना में ज्यादा युवा होगी। इस बार 65 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिल पाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

होली पर घर जाने वालों को राहत: सूरत-उधना से यूपी-बिहार के लिए 6 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

अगला लेख