कारगिल दिवस पर बोले सीएम योगी, पाक को सबक सिखाने में 22 मिनट भी नहीं लगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 26 जुलाई 2025 (16:07 IST)
Kargil Vijay Shaheed Diwas 2025 : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना (Indian Army) को पूरे पाकिस्तान को सबक सिखाने में 22 मिनट भी नहीं लगे और सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविरों को तहस-नहस करके उसे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। मुख्यमंत्री यहां कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित 'कारगिल विजय शहीद दिवस-2025' (Kargil Vijay Shaheed Diwas-2025) कार्यक्रम में बोल रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और इसके आतंकियों ने पुलवामा में 22 निर्दोष यात्रियों की जान ले ली। इसके बाद भारतीय सेना को पूरे पाकिस्तान को सबक सिखाने में 22 मिनट भी नहीं लगे और सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविरों को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पुलवामा में दुस्साहस करने वालों को कीमत चुकाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को देखकर पाकिस्तान अमेरिका की शरण में पहुंचा।ALSO READ: कारगिल विजय दिवस पर मोदी और राजनाथ ने दी श्रद्धांजलि, अद्वितीय साहस को किया याद
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक मोर्चे पर कई देशों से लड़ रहा था, लेकिन इसके बावजूद भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान की एक नहीं चली और अंत में पाकिस्तान को समर्पण के लिए मजबूर होना पड़ा।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग सत्ता में आने के बाद परिवारवाद के सहारे जातिवाद से सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने का काम करते हैं। जब भी हम ऐसी प्रवृत्ति के लोगों के चंगुल में फंसते हैं, तो हमें बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। हमारे पास योद्धाओं, वैभव और बुद्धि की कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों ने अपने हित के लिए देश को बांटने का काम किया।
 
उन्होंने कहा कि आज भी कुछ राजनीतिक दल बांटने का काम कर रहे हैं। उस दौरान भी विभाजन हमारी कमजोरी थी। फिर से हमें विभाजन से बचने की आवश्यकता है। हमें 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कारगिल विजय दिवस का संदेश भी यही है। उन्होंने कहा कि जिन वीर सैनिकों ने अपना बलिदान दिया है, उनसे यही प्रेरणा मिलती है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के माध्यम से एक सशक्त और समर्थ देश की परिकल्पना को साकार करें।ALSO READ: कारगिल युद्ध में शहीद हुए भाई को कारगिल की चोटियों से नमन
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन भारत के महान वीर सपूतों को याद करने का दिन है क्योंकि इस दिन भारत ने 'ऑपरेशन विजय' के तहत पाकिस्तान को धूल चटाकर दुनिया को हैरान कर दिया था। उन्होंने कहा कि हम भारत के उन वीर सपूतों को नमन करते हैं। ये दिन भारत की सेना के शौर्य का भी प्रतीक है।
 
उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान ने भारत पर थोपा था जिसका मुंहतोड़ जवाब हमारे वीर जवानों ने दिया। उन्होंने कहा कि पहाड़ियों पर घुसपैठ की सूचना मिली जिसके बाद हमले से जुड़ी गलतफहमी को दूर करने के लिए देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन कारगिल विजय की घोषणा वाजपेई ने की थी।
 
योगी आदित्यनाथ ने युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा जवान किसी भी युद्ध या सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद होता है, तो राज्य सरकार की ओर उसके परिवार को आज 50 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। साथ ही उस परिवार के एक सदस्य की नौकरी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।ALSO READ: करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 2017 से हमारी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि शहीद होने वाले जवान की स्मृति को संजोने के लिए जिस गांव, नगर, कस्बे का वह जवान होगा, वहां पर एक भव्य स्मारक, संस्थान या किसी मार्ग का नामकरण उस जवान के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार ने पुलिस बल में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की है।(भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मंदिर में पूजा कर रही थी, युवक ने एकतरफा प्यार में मारी गोली

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

अगला लेख