5 साल में 10 गुना बढ़ गया सीएम पुष्कर धामी का बैंक बैलेंस

एन. पांडेय
शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (11:22 IST)
देहरादून। नामांकन के समय रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दर्ज आंकड़ों के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास 1,34,37,500 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इन 5 सालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बैंक बैलेंस 10 गुना बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि उनके पिता के निधन के बाद उनके नाम पर पैतृक संपत्ति भी आई है।
 
2017 के शपथ पत्र में उनकी आय 28.32 लाख रुपए थी। इस बार दिए शपथ पत्र में धामी के पास 56,800 रुपए की नगदी है। उनके बैंक खाते में 1,10,79,982 रुपए जमा हैं। जबकि 49,67,584 रुपए का बैंक लोन भी उन पर है। अचल संपत्ति 1.46 करोड़ की है। अन्य संपत्ति में जेवरात, एलआईसी, एनएससी, राइफल, रिवाल्वर भी उनके पास हैं। पत्नी गीता धामी आभूषण समेत 48,94,872 रुपए की मालकिन हैं।
 
आम जन की सेवा को दुबले हुए जा रहे नेताओं की संपत्ति दोगुनी, चार गुना होना अपने आप में रहस्य है। इसीलिए टिकट को लेकर मारामारी मचती है।
 
कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी की आर्थिक स्थिति अन्य प्रत्याशियों से कमजोर है। उनके पास नगद 40 हजार रुपए हैं। उनकी कुल संपत्ति 7,81,481 रुपए है। जिसमें एक तोला सोना व 1,48,240 रुपए बैंक में हैं। अचल संपत्ति 34 लाख रुपए है। उन पर 12,82,994 रुपए बैंक लोन है।
 
आप पार्टी के प्रत्याशी एसएस कलेर की आर्थिक स्थिति बेहतर है। उनके पास पांच लाख रुपए नगद हैं। चल संपत्ति 1,74,48,192 रुपए की है। 5 ट्रक, एक वैगनआर कार के अलावा कलेर 17.90 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति के मालिक हैं। भीमताल में रिजार्ट भी है। कलेर पर 1.63 करोड़ रुपए का बैंक कर्ज है।
 
कांग्रेस नेता एवं पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य की पिछले 5 साल में करीब 61 फीसदी चल-अचल संपत्ति बढ़ी है। साल 2017 के चुनावों में जहां उनके पास कुल 9.57 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। वहीं इस बार दिए शपथ पत्र में यशपाल की संपत्ति 15.49 करोड़ रुपए दर्शायी गई है।
 
मंगलवार को कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन विभाग में दिए शपथ पत्र के मुताबिक, उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 15.49 करोड़ रुपए दिखाई गई है। इसमें यशपाल आर्य के पास 11.15 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
 
जबकि उनकी पत्नी पुष्पा आर्य के पास 4.34 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ब्योरे के मुताबिक, यशपाल आर्य के पास 40 हजार रुपए नकद हैं। जबकि उनके खाते में 2,55,51,595 रुपए हैं। यशपाल आर्य के पास करीब सात तोला सोने के जेवर हैं। इनकी कीमत करीब 3,48,000 रुपए है।
 
यशपाल आर्य ने 2017 के पिछले चुनावों में जब अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था तब उनके पास कुल 9.57 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति थी। इसमें यशपाल के पास 7.98 करोड़ रुपए जबकि उनकी पत्नी के नाम 1.59 करोड़ रुपए की संपत्ति दिखाई गई थी। यशपाल आर्य की पत्नी पुष्पा आर्य के पास 132500 रुपए नकद हैं। जबकि बैंक खाते में 54.53 लाख रुपए जमा हैं।
 
पुष्पा आर्य के पास करीब 16.32 लाख रुपये कीमत का 34 तोला सोना है। पत्नी के नाम छड़ायल सुयाल में 2.284 एकड़ भूमि है। इसकी वर्तमान कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए है।
 
यशपाल आर्य ने दिए शपथ पत्र में कहा है कि उनके पास एक मारुति 800 कार है। इस कार की वर्तमान कीमत करीब 20,000 रुपए है। यशपाल आर्य के पास बोहराकोट और छड़ायल में 10.73 एकड़ कृषि भूमि भी है। इसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 4.70 करोड़ रुपए हैं। 
 
हरिद्वार नगर सीट से लगातार चार बार विधायक रहे मदन कौशिक की आय दस सालों में बढ़कर करोड़ों में पहुंच गई है। वर्ष 2012 में कौशिक परिवार की चल संपत्ति 20.23 लाख से बढ़कर वर्ष 2022 में 1.13 करोड़ पहुंच गई है। अचल संपत्ति की बाजारी कीमत शपथ पत्र में 4 करोड़ की दर्शाई गई है। वर्ष 2012 में कौशिक की अचल संपत्ति 77 लाख और 2017 में 1.55 करोड़ की थी। वर्ष 2017 में देनदारी 13.62 से बढ़कर 2022 में 40.68 लाख पहुंच गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख