Hanuman Chalisa

Happy Chocolate Day 2023 : 9 फरवरी को है चॉकलेट डे, जानिए स्पेशल चॉकलेटी Ideas

Webdunia
वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानी चॉकलेट डे। गुलाब की महक के साथ शुरू हुआ वेलेंटाइन वीक प्यार के इजहार के बाद रिश्ते में चॉकलेट सी मिठास जो घोल देता है और वैसे भी प्यार के कन्फेशन के बाद कुछ मीठा तो बनता ही है, तो क्यों न चॉकलेट की मिठास के साथ प्यार में भी चॉकलेटी एहसास घोला जाए।
 
हर साल 9 फरवरी को हम चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं और इस दिन खासतौर पर प्यार करने वाले एक-दूसरे को चॉकलेट भेंट कर अपने दिल की बात कहते हैं। अगर आप अपने प्र‍िय के साथ चॉकलेट डे को और भी चॉकलेटी बनाना चाहते हैं, तो आप भी इन टि‍प्स को अपनाकर चॉकलेट डे को यादगार बना सकते हैं...
 
बाजार में सामान्य से लेकर अलग-अलग तरीकों की चॉकलेट उपलब्ध है, जो आप अपने वेलेंटाइन को देकर अलग-अलग भावनाओं को अभि‍व्यक्त कर सकते हैं। 
 
आप चाहें तो चॉकलेट पर अपने दिल की बात या कोई प्यारा सा संदेश लिखवाकर दे सकते हैं। इसे देखकर आपकी मिस वेलेंटाइन जरूर आपके प्रति प्यार से भर जाएंगी।
 
अगर आप सेहत का विशेष ध्यान रखते हैं, तो ड्रायफ्रूट चॉकलेट्स आपके लिए एक बढ़ि‍या विकल्प है। अपने अनुसार ड्रायफ्रूट का चुनाव कर चॉकलेट खरीदें और बेफिक्र होकर उन्हें गिफ्ट करें।
 
केवल चॉकलेट गिफ्ट करना ही नहीं, चॉकलेट के कई उपयोग किए जा सकते हैं इस वेलेंटाइन। अगर आप काफी रोमांटिक किस्म के हैं, तो चॉकलेट मसाज के बारे में क्या ख्याल है। शादीशुदा जोड़े के लिए यह रोमांस यादगार र‍हेगा।
 
आप चाहें तो अलग-अलग तरह की ढेर सारी चॉकलेट्स को इकट्ठा कर पैक कराएं और चॉकलेटी किस के साथ अपने साथी को गिफ्ट करें।
 
इसके अलावा हर चॉकलेट बाइट पर एक शब्द लिखवाएं और बहुत सी चॉकलेट को मिलाकर लव मैसेज का पजल गेम बनाएं।
 
वैसे इन सभी को छोड़ि‍ए, क्यों न घर पर ही हाथ से बनाई जाए यह लव चॉकलेट! होममेड चॉकलेट का तो जवाब नहीं है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख