Hanuman Chalisa

Promise Day: वादा निभाएंगे, एक डोर से बंधे हम तुम

Webdunia
Promise Day 2023 
 
वेलेंटाइन वीक में पांचवां दिन है प्यार के वादे के नाम यानी कि प्रॉमिस डे (Promise Day)। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे से प्यार निभाने, अपनी गलत आदतों को छोड़ने या प्यार के लिए कुछ खास करने के वादे करते हैं ताकि वक्त गुजरने के साथ-साथ उनका प्यार गहराता चला जाए और उनका रिश्ता एक अटूट रिश्ते में बदल जाए।
 
प्रेम या प्यार के लिए यूं तो कोई खास दिन मुकर्रर नहीं होता। यह तो वे भावनाएं हैं जो कभी भी उमड़ सकती हैं, पर माना जाता है कि फरवरी का महीना प्रेमियों के लिए खास होता है। यही वह महीना है जिसमें वह अपने किसी खास दोस्त को दोस्ती के आगे बढ़कर उससे अपने प्यार का इजहार करते हैं। अब यह प्यार का इजहार चाहे गुलाब का फूल देकर रोज डे पर हो या फिर प्रॉमिस डे पर उसके लिए कुछ खास वादा करके।
 
यूं तो इन दिनों के खेल में कोई नहीं बंधा पर फिर भी युवाओं में वेलेंटाइन वीक का खासा क्रेज रहता है। वेलेंटाइन डे से पहले और उसके बाद तक भी किसी न किसी रूप में युवा इसे मनाते हैं। टेडी डे और चॉकलेट डे के बाद आता है प्रॉमिस डे।
 
बहुत से युवा इस दिन अपने दिलबर से कोई वादा करते हुए अपने प्यार की शुरुआत करते हैं। ऐसा नहीं है कि यह वीक चाहने वालों के लिए ही बना है। यार-दोस्तों में आपस में भी इस वीक को लेकर बहुत उत्साह रहता है। युवा अपने दोस्तों के लिए भी उपहार आदि खरीद कर अपनी दोस्ती पक्की करते हैं और प्रॉमिस डे पर उन्हें कोई ऐसा वादा करते हैं जो वह हमेशा निभा सकें।
 
यह तो बाद की बात है कि इस दिन का किया हुआ प्रॉमिस कहां तक निभाया जाता है। पर जो भी हो युवा इस दिन को बहुत दिल से मनाते हैं और अपने किए हुए वादे को दिल से निभाने की कोशिश भी करते हैं लेकिन किसी की कोशिश कामयाब होती है तो किसी की नहीं। 
 
खैर यह तो आप के ऊपर निर्भर करता है कि आप कितने दिल से अपने प्रॉमिस को निभाते हैं। इस दिन आप अपने खास से प्रॉमिस कीजिए कि आप उनका साथ हमेशा के लिए चाहते हैं और हर हाल में आप यह रिश्ता जीवन भर निभाएंगे, लेकिन याद रहे कि यह सिर्फ एक कोरा प्रॉमिस न हो बल्कि आप इस पर तहे दिल से अमल करें तभी आपके प्रॉमिस डे पर किए हुए इस वादे का मतलब है, वरना आपका प्रॉमिस करना व्यर्थ है। 
 
अगर आप किसी अपने को कभी नहीं खोना चाहते या किसी अजनबी से जीवन भर का रिश्ता कायम करना चाहते हैं  तब यह दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। तो फिर देर किस बात की, प्रॉमिस डे पर इस बात को ध्यान में रखते हुए जोड़ लीजिए अपने उस खास से जीवन भर का एक 'अटूट' रिश्ता, जो कभी भी ना टूटें। पूरे हक से अपने प्रेम का इजहार करें और साथ ही उनसे यह वादा भी करें कि निभाएंगे रिश्ता जीवन भर, क्योंकि एक डोर से बंधे हैं हम-तुम। 

Happy Promise Day
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख