Hanuman Chalisa

Health benefits of Hug : जादू की झप्पी के 5 सेहतमंद फायदे, आप भी जानिए

Webdunia
Valentine Day 2020
वेलेंटाइन सप्ताह के तहत 12 फरवरी को हर साल हग डे मनाया जाता है। वैसे तो साल के किसी भी दिन अपने प्रियजनों को गले लगाने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि हग करना या कहें कि जादू की झप्पी देना केवल भावनाओं का इजहार करना ही नहीं है बल्कि इससे कई सेहत फायदे मिल सकते हैं।
 
 
तो आइए, जानते हैं कि जब कोई आपको हग करता है तो कौन से फायदे मिलते हैं -
 
1 अगर आपका अपना कोई किसी परेशानी या तनाव में है, तो उन्हें हग करने से राहत महसूस होगी और हिम्मत मिलेगी।
 
2 एक प्यार भरा हग सामने वाले को खुशी देता है, जिससे उनके शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन उत्पन्न होता है, जो इंसान को तनाव से बचाने में मदद करता है। जब व्यक्ति तनाव में नहीं होता तब मस्तिष्क की नसें मज़बूत होती हैं और याददाश्त बढ़ती है।

 
3 अगर किसी को चोट लगे व किसी का दिल टूटा हो, तो ऐसे में उन्हें गले लगाने से उन्हें दर्द को सहने की हिम्मत मिलती है। उन्हें लगता है कि वे अकेले नहीं है बल्कि आप उनके साथ है।
 
 
4 गले लगाने से सामने वाले का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही वह व्यक्ति सकारात्मक होने लगता है।

 
5 जब भी आप किसी को गले लगाते हैं, तो इससे उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे ऑक्सीजन का स्तर और प्रवाह सही रहता है। इससे दिल संबंधी और ब्लड प्रेशर की बीमारियों की आशंका कम होती है।

 
अत: किसी को भी हग करने या जादू की झप्पी देने के लिए सिर्फ हग डे का इंतजार कभी भी मत कीजिए, क्योंकि हग देने के लिए किसी एक दिन को ना चुनते हुए इसे आप कभी भी दे सकते हो और हो सकता है कि संबंधित व्यक्ति पर आपकी यह जादू की झप्पी असर कर जाएं और उसके परेशानी, तनाव भरे जीवन में खुशियों की लहर दौड़ जाएं, तो फिर देर किस बात की। दीजिए एक हग यानी जादू की झप्पी...। 

ALSO READ: Happy Hug Day Tips 2020 : हैप्पी हग डे पर अपनाएं ये 10 खास टिप्स और दें जादू की झप्पी

ALSO READ: क्‍या है हग डे यानी जादू की झप्‍पी? कब, क्यों, कैसे मनाया जाता है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख